MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Adani Net worth: अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से बाहर हुए अडाणी, शेयरों में सुनामी के बाद घटकर सिर्फ इतनी रह गई संपत्ति

Adani Net worth: अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से बाहर हुए अडाणी, शेयरों में सुनामी के बाद घटकर सिर्फ इतनी रह गई संपत्ति

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg) आने के बाद अडाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में भूचाल आ गया है। यहां तक कि उनकी कंपनियों के शेयर इतनी तेजी से नीचे आ रहे हैं कि अडाणी अब अमीरों की लिस्ट में टॉप-20 से भी बाहर हो चुके हैं।

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Feb 03 2023, 11:47 AM IST| Updated : Feb 03 2023, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर पहुंचे अडाणी
Image Credit : google

अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर पहुंचे अडाणी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति में आई गिरावट की वजह से वो अब इस लिस्ट में खिसक कर 21वें नंबर आ गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अब तक उनकी नेटवर्थ 61.3 अरब डॉलर रह गई है। 

27
सिर्फ 24 घंटे में 10.7 अरब डॉलर घटी संपत्ति
Image Credit : google

सिर्फ 24 घंटे में 10.7 अरब डॉलर घटी संपत्ति

अडाणी ग्रुप के शेयरों में सुनामी की वजह से पिछले 24 घंटे में ही उन्हें करीब 10.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। शेयरों में लगातार जारी गिरावट की वजह से गौतम अडाणी अब फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से भी पीछे हो गए हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 69.8 अरब डॉलर है और वो इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। 

37
गुरुवार को 16वें नंबर पर थे अडाणी
Image Credit : google

गुरुवार को 16वें नंबर पर थे अडाणी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को गौतम अडाणी इस लिस्ट में 64.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 16वें नंबर पर थे। लेकिन अगले 24 घंटे में ही वो उनकी नेटवर्क में गिरावट आई और वे अब 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

47
2023 में घटी 59.2 अरब डॉलर की संपत्ति
Image Credit : google

2023 में घटी 59.2 अरब डॉलर की संपत्ति

गौतम अडाणी के लिए साल 2023 शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है। सिर्फ एक महीने में ही उनकी नेटवर्थ 59.2 अरब डॉलर घट चुकी है। इतना ही नहीं, सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही उनकी कंपनियों की वैल्युएशन 52 अरब डॉलर तक कम हो गई है। 

57
मुकेश अंबानी से पीछे हुए अडाणी
Image Credit : google

मुकेश अंबानी से पीछे हुए अडाणी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस सूची में मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 80.3 बिलियन डॉलर है। हालांकि, टॉप-10 में अब कोई भारतीय बिजनेसमैन नहीं है। बता दें कि गौतम अडाणी की नेटवर्थ में लगातार जारी गिरावट के बीच मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन चुके हैं। 

67
अडाणी के शेयरों में लगातार गिरावट
Image Credit : google

अडाणी के शेयरों में लगातार गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 27% से ज्यादा की गिरावट है और ये 1100 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी 8% से ज्यादा नीचे हैं और इनकी कीमत 420 रुपए के आसपास है। 

77
अडाणी ग्रुप के सारे शेयर लाल निशान पर
Image Credit : google

अडाणी ग्रुप के सारे शेयर लाल निशान पर

इसके अलावा अडाणी विलमर का शेयर 5% की गिरावट के साथ 400 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, अडाणी ग्रीन एनर्जी 10% की गिरावट के साथ 935 रुपए और अडाणी पावर 5% की गिरावट के साथ 190 रुपए पर है।

ये भी देखें : 

Gautam Adani Family: बहू वकील तो पत्नी डॉक्टर, मिलिए गौतम अडाणी की फैमिली से

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
गौतम अडानी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved