पाकिस्तान से 74 गुना ज्यादा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पहुंचा 603 अरब डॉलर

Published : Aug 04, 2023, 11:55 PM ISTUpdated : Aug 09, 2023, 11:05 AM IST
Forex Reserves of india

सार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) पाकिस्तान की तुलना में 74 गुना ज्यादा है।  28 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई और ये 3.16 अरब डॉलर घटकर 603.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 28 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में 3.16 अरब डॉलर घटकर 603.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इसके पिछले हफ्ते में देश का कुल विदेशी मुद्रा 607.03 अरब डॉलर के स्तर पर था। बता दें कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पाकिस्तान से अब भी 74 गुना ज्यादा है।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी करेंसी एसेट्स 2.41 अरब डॉलर घटकर 535.33 अरब डॉलर रह गईं। इसके अलावा स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) 71 करोड़ डॉलर घटकर 44.90 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (SDR) 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.44 अरब डॉलर रह गया। वहीं, IMF के पास रखे मुद्रा भंडार में भी 1.1 करोड़ डॉलर की कमी आई और ये 5.18 अरब डॉलर रह गया।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार 27 जुलाई को खत्म हफ्ते में 3.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 8.15 अरब डॉलर रह गया है। वहीं पिछले हफ्ते यह 8.18 अरब डॉलर था। 14 जुलाई को खत्म सप्ताह में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 8.73 अरब डॉलर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है।

अक्टूबर, 2021 में सबसे ज्यादा था भारत का Forex Reserve

बता दें कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का हाइएस्ट लेवल अक्टूबर, 2021 में था। उस दौरान यह 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में रूस-यूक्रेन की जंग शुरू होने के बाद इसमें गिरावट आई और एक वक्त पर यह 525 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में ये संभला और पिछले कुछ हफ्तों से लगातार 600 अरब डॉलर के उपर बना हुआ है। 

दुनिया के टॉप-5 सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाले देश

1- चीन - 3384 अरब डॉलर

2- जापान - 1,247 अरब डॉलर

3- स्विट्जरलैंड - 898 अरब डॉलर

4- भारत - 603 अरब डॉलर

5- रूस - 594 अरब डॉलर

ये भी देखें : 

600 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान से 70 गुना ज्यादा

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें