पाकिस्तान से 39 गुना अमीर! जानें पड़ोसी का विदेशी मुद्रा भंडार भारत से कितना कम

Published : Jan 17, 2025, 10:19 PM IST
india vs pakistan forex reserve

सार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.71 अरब डॉलर घटकर 625.87 अरब डॉलर हुआ, लेकिन अब भी पाकिस्तान से 39 गुना ज़्यादा। पिछले 5 महीनों में पाकिस्तान का रिजर्व दोगुना हुआ है, जबकि भारत का काफी घटा है।

India Forex Reserve Latest Data: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। 10 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.71 अरब डॉलर घटकर 625.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया। RBI द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले वाले हफ्ते में ये 5.69 अरब डॉलर टकर 634.58 अरब डॉलर पर था। हालांकि, गिरावट के बाद भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पड़ोसी पाकिस्तान की तुलना में कई गुना ज्यादा है।

पाकिस्तान से अब भी 39 गुना ज्यादा Forex Reserve

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पड़ोसी पाकिस्तान की तुलना में 39 गुना अधिक है। पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व फिलहाल 15.96 अरब डॉलर है, जो कि भारत के 625.87 अरब डॉलर से बेहद कम है। दुनिया में सबसे ज्यादा फॉरेक्स रिजर्व चीन के पास 3571 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर जापान 1238 अरब डॉलर, तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड 952 अरब डॉलर, चौथे पर भारत और पांचवे नंबर पर 620 अरब डॉलर के साथ रूस का नाम है।

8th Pay Commission: जनवरी 2026 से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, ऐसे करें कैल्कुलेट

5 महीने में डबल हुआ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार

पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी उछाल आया है। सितंबर, 2024 में पड़ोसी का फॉरेक्स रिजर्व महज 8 अरब डॉलर था, जो कि 5 महीने में लगभग डबल हो चुका है। वहीं, इन 5 महीनों में भारत के फॉरेक्स रिजर्व में भारी गिरावट आई है। 6 सितंबर 2024 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 689.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि, तब से अब तक इसमें 63 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

8 महीने में 66 अरब डॉलर बढ़ा था भारत का फॉरेक्स रिजर्व

पिछले साल जनवरी से अगस्त 2024 के बीच भारत के फॉरेक्स रिजर्व में करीब 66 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। दिसंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 623.20 अरब डॉलर पर था। वहीं, 2024 में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट की बदौलत विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढोतरी देखने को मिली थी और ये 689 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया था।

ये भी देखें : 

साइकिल बनी रॉकेट! 22 दिन में पैसा डबल, क्यों मची खरीदने की होड़?

शेयर नहीं ब्रह्मस्त्र! 5 साल में 77 गुना पैसा, खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें