दिल्ली से जाना हो बिहार या काशी-प्रयागराज..दिवाली-छठ पर Railway का स्पेशल इंतजाम

पूर्व मध्य रेल के CPRO सरस्वती चंद्र ने बताया कि दिवाली-छठ के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। इनसे मुजफ्फरपुर, बरौनी, दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी, सहरसा और आनंद विहार जाने वालों को आसानी होगी।

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 23, 2024 7:52 AM IST / Updated: Oct 23 2024, 01:44 PM IST

बिजनेस डेस्क : क्या आप इस दिवाली-छठ पर घर जाना चाहते हैं? लेकिन अब तक टिकट नहीं मिल पाया है और ट्रेनों में जगह भी नहीं बची है? टेंशन मत लीजिए, क्योंकि भारतीय रेलवे (Indian Railway) आपके लिए स्पेशल इंतजाम किए हैं। जिससे लास्ट मोमेंट में भी आपका रिजर्वेशन पक्का हो सकता है। दरअसल, फेस्टिवल्स को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों (Special Trains 2024) की शुरुआत की है, जिससे यूपी-बिहार वालों को घर जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां देखें इन स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट...

दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनें

1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल

ट्रेन नंबर 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31 दिसंबर 2024 तक रोजाना मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे चलेगी, अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 1 जनवरी 2025 तक रोजाना आनंद विहार टर्मिनल से 08.00 बजे चलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

Latest Videos

2. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 14 नवंबर 2024 तक सोमवार और गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23.15 बजे चलेगी और अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन नंबर 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 15 नवंबर तक मंगलवार-शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से रात 23.00 बजे चलेगी और अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

3. सीतामढ़ी-आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल

गाड़ी संख्या 04022 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी स्पेशल 29 नवंबर तक बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11.40 बजे चलेगी और अगले दिन 15.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 30 नवंबर तक गुरुवार-शनिवार सीतामढ़ी से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी।

4. सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल

गाड़ी संख्या 04032 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल 30 नवंबर 2024 तक बुधवार-शुक्रवार को छोड़ बाकी दिन आनंद विहार टर्मिनल से 05.15 बजे चलेगी और अगले दिन 10.30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 04031 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 1 दिसंबर 2024 तक गुरुवार-शनिवार छोड़ बाकी दिन सहरसा से 13.00 बजे चलेगी और अगले दिन 16.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

5. जयनगर-आनंद विहार-जयनगर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04060 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल 15 नवंबर 2024 तक मंगलवार-शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 10.30 बजे चलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04059 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 16 नवंबर तक बुधवार-शनिवार को जयनगर से 17.00 बजे चलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

6. बरौनी-आनंद विहार-बरौनी स्पेशल

गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी स्पेशल 17 नवंबर तक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 09.00 बजे चलकर अगले दिन 06.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04061 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 18 नवंबर तक सोमवार को बरौनी से 08.00 बजे चलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

7. दरभंगा-दिल्ली-दरभंगा स्पेशल

ट्रेन नंबर 04068 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 15 नवंबर 2024 तक मंगलवार-शुक्रवार को दिल्ली से 19.30 बजे चलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 16 नवंबर 2024 तक बुधवार-शनिवार को दरभंगा से 18.00 बजे चलकर अगले दिन 16.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

8. जयनगर-दिल्ली-जयनगर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04006 दिल्ली-जयनगर स्पेशल 26 नवंबर 2024 तक मंगलवार और शुक्रवार दिल्ली से 23.05 बजे चलेगी और अगले दिन 23.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल 28 नवंबर 2024 तक गुरूवार-रविवार जयनगर से 01.30 बजे चलकर अगले दिन 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

9. दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल

गाड़ी संख्या 02262 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 27 नवंबर 2024 तक बुधवार-रविवार नई दिल्ली से 00.20 बजे चलेगी और उसी दिन 21.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02261 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 27 नवंबर 2024 तक बुधवार-विवार दरभंगा से 23.20 बजे चलकर अगले दिन 20.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

10. जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली-जयनगर स्पेशल 26- 29 अक्टूबर और 1-4 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से 14.20 बजे चलकर अगले दिन 15.40 बजे जयनगर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04051 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल 27-30 अक्टूबर और 2-5 नवंबर 2024 को जयनगर से 18.00 बजे चलकर अगले दिन 18.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

11. बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल

गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 27-30 अक्टूबर और 2-5 नवंबर को नई दिल्ली से 14.20 बजे चलकर अगले दिन 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 28-31 अक्टूबर और 3-6 नवंबर बरौनी से 12.30 बजे चलकर अगले दिन 09.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल भी रोजाना चलेगी।

12. कटिहार-आनंद विहार-कटिहार स्पेशल

पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते गाड़ी संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार स्पेशल 26 नवंबर 2024 तक मंगलवार-शुक्रवार आनंद विहार टर्मिनल से 15.20 बजे चलेगी और अगले दिन 15.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04047 कटिहार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 27 नवंबर 2024 तक बुधवार-शनिवार को कटिहार से 18.00 बजे चलकर अगले दिन 17.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

13. कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या स्पेशल

पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते गाड़ी संख्या 02525 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 29 नवंबर 2024 तक शुक्रवार को कामाख्या से 22.45 बजे चलेगी और तीसरे दिन 08.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02526 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल 1 दिसंबर 2024 तक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 17.20 बजे चलकर तीसरे दिन 03.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

14. गुवाहाटी-आनंद विहार-गुवाहाटी स्पेशल

गाड़ी संख्या 05671 गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 27 नवंबर 2024 तक बुधवार को गुवाहाटी से 15.00 बजे चलकर तीसरे दिन 08.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05672 आनंद विहार टर्मिनल-गुवाहाटी स्पेशल 29 नवंबर 2024 तक शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 23.45 बजे चलकर तीसरे दिन 14.15 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें

इस साल दिवाली पर जमकर बरसेगा पैसा! जानिए कितने लाख करोड़ का होगा कारोबार?

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'भारत युद्ध का नहीं बल्कि...' BRICS Summit में क्या बोले PM Modi?
इजरायली मिसाइल ने चंद सेकंड में बिल्डिंग को किया ध्वस्त, वीडियो आया सामने #Shorts
शोक में डूबा बच्चन परिवार, जय बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का हुआ निधन
Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने जमकर जताई नाराजगी, केंद्र और राज्य सरकार को जमकर सुनाया
बाबा वंगा की सच हो चुकी हैं 11 डरावनी भविष्यवाणियां