अब फ्रांस में भी इस्तेमाल कर पाएंगे भारतीय UPI, आखिर क्या है यूपीआई, कब शुरू हुआ-कैसे करता है काम, जानें सबकुछ

Published : Jul 14, 2023, 01:56 PM ISTUpdated : Aug 09, 2023, 11:19 AM IST
UPI Payment in France

सार

पीएम मोदी इन दिनों फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी ने बताया कि फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर एक समझौता हुआ है, जिसके तहत अब भारत के UPI से ही फ्रांस में पेमेंट किया जा सकेगा। आखिर क्या है UPI, जानते हैं इसके बारे में सबकुछ। 

UPI Payment in France: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पेरिस में हैं। पीएम मोदी ने बताया कि फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर एक समझौता हुआ है, जिसके तहत अब भारत के UPI से ही फ्रांस में पेमेंट किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत जल्द ही एफिल टावर से की जाएगी। आखिर क्या है UPI

क्या है UPI?

नगद लेनदेन की जगह अब धीरे-धीरे डिजिटल पेमेंट ( Digital Payment) तेजी से बढ़ रहा है। लोग होटल, शॉपिंग, टिकट और हर एक जरूरी चीज के लिए कैश पेमेंट के बजाय डिजिटल पेमेंट ही करते हैं। इसके लिए हम अक्सर UPI (Unified Payment Interface) का इस्तेमाल करते हैं। यूपीआई का फुल फॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payment Interface) है। इसके जरिए हम मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर इसे अपने बैंक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। बाद में इससे पलक झपकते डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है।

UPI की शुरुआत कब हुई?

UPI की शुरुआत 11 अप्रैल, 2016 से हुई। NPCI और RBI ने मिलकर इसे शुरू किया। हालांकि, इसका चलन नोटबंदी के समय ज्यादा बढ़ गया, क्योंकि उस वक्त लोगों के पास कैश (नगदी) की दिक्कत थी। धीरे-धीरे UPI लोगों की आदत में आ गया। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से ट्रांजेक्शन के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, मई 2023 में यूपीआई ट्रांजेक्शन 9 अरब तक पहुंच गया है।

UPI काम कैसे करता है?

UPI IMPS यानी की (Immediate Payment Service system) पर बेस्ड है। UPI में एक खाते से दूसरे खाते में पैसा भेजने के लिए सिर्फ UPI आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। UPI ID एक यूनिक ID होती है, जो ईमेल आईडी की तरह ही होती है। यह ID आपके बैंक अकाउंट से लिंक होती है। आप इस ID के द्वारा किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं।

कितनी है 24 घंटे में UPI ट्रांजेक्शन की लिमिट?

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, UPI के जरिए एक दिन (24 घंटे में) में 1 लाख रुपए से ज्यादा ट्रांसफर नहीं किए जा सकते। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, मई 2023 में UPI से करीब 9.41 अरब ट्रांजेक्शन से 14.89 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इसी तरह अप्रैल, 2023 में 8.89 अरब ट्रांजेक्शन से 14.07 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था।

UPI से एक दिन में कितना पैसा भेज सकते हैं?

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, UPI के जरिए आप एक दिन (24 घंटे) में 1 लाख रुपए से ज्यादा ट्रांसफर नहीं कर सकते। NPCI का कहना है कि UPI से जुड़े फर्जीवाड़े और जोखिम को देखते हुए इस लिमिट को तय किया गया है।

जानें अलग-अलग बैंकों की UPI ट्रांजेक्शन लिमिट?

- SBI: एक लाख रुपए की लिमिट

- HDFC- एक लाख रुपए की लिमिट

- HDFC- नए ग्राहकों के लिए 1 लाख रुपए लिमिट

- ICICI-गूगल पे पर 25 हजार ट्रांजेक्शन कर सकते हैं

- Axis Bank- 1 लाख रुपए की लिमिट

- BOB Bank- 25 हजार रुपए तक की लिमिट

ये भी देखें : 

क्या है स्कॉर्पीन पनडुब्बी, जानें समंदर में कितनी गहराई तक गोता लगा सकती हैं ये पनडुब्बियां

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?