अब भारत में आईफोन की सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी, इससे सस्ते होंगे Iphone और 1 लाख नई नौकरियां भी मिलेंगी

Published : Mar 03, 2023, 03:40 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 04:34 PM IST

अब एप्पल के आईफोन कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित 300 एकड़ की एक फैक्ट्री में बनाए जाएंगे। ये घोषणा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर व राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की है।

PREV
15

एप्पल (Apple inc) के पार्टनर और लीडिंग मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप फॉक्सकॉन (Foxconn) ग्रुप को 300 एकड़ जमीन बेंगलुरु में प्राप्त हुई है। ये आईफोन का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगा। ग्रुप ने भारत में इस प्लांट पर 700 मिलियन डॉलर ( लगभग 5 हजार 741 करोड़ रु) का निवेश करने की योजना बनाई है।

25

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्सकॉन के 17 सदस्यीय दल ने ग्रुप के चेयरमैन यंग लियू के साथ आज शुक्रवार को बेंगलुरु में साइट का दौरा किया। ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि भारत में बेंगलुरु हमेशा से ही वैश्विक कंपनियों की पहली पसंद रहा है और निवेश को आकर्षित करता है। जानकारी के मुताबिक फॉक्सकॉन का ये दल आज शाम पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकता है।

35

जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में आईफोन को लेकर कई तरह के काम होंगे। यहां पार्ट्स बनाए जाने के साथ-साथ एप्पल के हैंडसेट भी असेंबल किए जाएंगे। इससे भारत में आईफोन आने वाले समय में और सस्ते हो जाएंगे।

45

बता दें कि भारत में 2017 से आईफोन बनाए जा रहे हैं। आईफोन SE के बाद से देश में आईफोन 11, आईफोन 12 और Iphone 13 की मैन्युफैक्चरिंग भी की गई। हालांकि, कई पार्ट्स बाहर असेंबल होने की वजह से इनके दामों में इतनी कमी नहीं आई।

55

दावा किया जा रहा है कि भारत में इस प्लांट के बनने से लगभग 1 लाख नई नौकरियां जन्म लेंगी। 300 एकड़ के इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कई शिफ्ट में काम होगा जिससे हजारों लोग एक साथ काम कर सकेंगे।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories