
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 का आज से आगाज हो रहा है। ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी चमक बिखेरने के लिए परफॉर्म कर रहे हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार और यूथ आइकन टाइगर श्रॉफ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया है। आईपीएल मैच में दोनों अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पर भी परफॉर्म किया।
अक्षय और टाइगर ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने आइपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में जमकर धमाल मचाया। सबसे पहले टाइगर श्रॉफ का परफॉर्मेंस हुआ। इसके बाद अक्ष्य कुमार ने देसी ब्वायज, भूल भुलैया के अलावा टाइगर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां के गाने पर भी परफॉर्म कर दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।
मोहित चौहान, एआर रहमान, सोनू निगम ने बांधा समा
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में संगीत की दुनिया के सितारों ने भी अपने संगीत से लोगों का खूब मनोरंजन किया। मशहूर गायक सोनू निगम, मोहित चौहान के साथ ही लीजेंड एआर रहमान ने भी प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में अपने चहेते स्टार्स को परफॉर्म करते देख दर्शकों ने भी उनका स्वागत करते हुए पूरा स्टेडियम तालियों से आवाज से भर दिया।
आरसीबी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी ली
आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतने के साथ बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News