इजराइल-हमास वॉर का असर : खाने-पीने से लेकर टीवी, वॉशिंग मशीन तक, जानें क्या-क्या हो जाएगा महंगा!

Published : Oct 14, 2023, 01:13 PM ISTUpdated : Oct 15, 2023, 12:26 PM IST
market

सार

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और हमास वॉर से ग्लोबल क्रूड ऑयल की सप्लाई से हमारे घरों का बजट बिगड़ सकता है। इससे जुड़े कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ सकते हैं। रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

बिजनेस डेस्क : इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग का असर भारत में पड़ सकता है। कई चीजों के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। दरअसल, इस जंग में ईरान और लेबलान जैसे देशों के शामिल होने की आशंका से भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और हमास वॉर से ग्लोबल क्रूड ऑयल की सप्लाई से हमारे घरों का बजट बिगड़ (Israel Hamas War Impact on India) सकता है। इससे जुड़े कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ सकते हैं। पिछले हफ्ते ही जब लड़ाई शुरू हुई थी, तब कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी और इसके दाम भी बढ़ गए थे। आइए जानते हैं इस युद्ध से भारत में क्या-क्या महंगा हो सकता है...

कितना बढ़ेंगे कच्चे तेल के दाम

एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे हैं कि इजराइल और फिलिस्तीन की जंग में ईरान भी शामिल हो सकता है, जो कि कच्चे तेल का प्रमुख उत्पादक है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में कच्चे तेल के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में कच्चे तेल पर निर्भर सभी प्रोडक्ट्स के रेट हाई हो सकते हैं।

इन चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, अगर यह युद्ध कुछ दिन और खिंचता है तो जीवाश्म ईंधन पर जितनी भी चीजें निर्भर करती हैं, उनकी कीमतें तेजी से बढ़ेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि इस जंग का असर कुछ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी पड़ सकता है। इसमें स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं

आशंका यह भी जातई जा रही है कि इस युद्ध का असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है। इजराइल-हमास वॉर से FMCG प्रोडक्ट्स भी प्रभावित हो सकते हैं। इनमें आने वाली खाने-पीने की चीजों से लेकर बाकी प्रोडक्ट्स के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। बता दें कि देश में एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियां पहले से ही कम डिमांड से जूझ रही हैं।

क्या त्योहारी सीजन में ही बढ़ेगी महंगाई

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत के मार्केट में त्योहारी सीजन तक के लिए काफी स्टॉक भरा हुआ है। यही कारण है कि इन चीजो के दाम नहीं बढ़ेंगे। हालांकि, त्योहारों के बाद इनकी कीमतों में उछाल आ सकता है। कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित हुई तो प्लास्टिक और दूसरी चीजों पर भी महंगाई का असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

इजराइल-हमास जंग से भारत को हो सकता है फायदा? जानें क्यों ऐसा कह रहे एक्सपर्ट्स

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें