20 रुपए के चॉकलेट पर 5 रुपए, जानें GST से कैसे हो रही आपके पैसे की बचत

Published : Sep 06, 2025, 05:36 PM IST
GST Reforms

सार

GST 2025 स्लैब में रोजमर्रा के जरूरी सामान और लग्जरी प्रोडक्ट पर टैक्स दरों में बदलाव हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को पैसे की बचत होगी। रोजमर्रा के सामानों की कीमत कम होगी। नई प्रणाली 22 सितंबर से लागू होगी। 

GST Reforms: केंद्र सरकार पिछले दिनों GST (Goods and Services Tax) में बड़ा सुधार किया। GST के दो स्लैब 12% और 28% को खत्म कर दिया गया। अब मुख्य रूप से दो स्लैब 5% और 18% बचे हैं। लग्जरी प्रोडक्ट्स और पान मसाला जैसे सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सामानों को 40% GST स्लैब के तहत रखा गया है। GST रेट में हुए बदलावों के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इससे पहले के टैक्स सिस्टम की तुलना में कितना लाभ हुआ। केंद्र सरकार ने इसका जवाब पाने के लिए आसान व्यवस्था की है।

 

 

कैसे जानें GST से बच रहे कितने पैसे?

  • क्या आप भी जानना चाहते हैं कि रोजमर्रा के सामान से लेकर AC और फ्रिज जैसे महंगे प्रोडक्ट पर आपको नई GST व्यवस्था से कितना लाभ हो रहा है।
  • VAT लागू रहने के समय उनपर कितना टैक्स लिया जाता तो https://savingswithgst.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
  • savingswithgst.in पर जाकर आप आटा, चीनी से लेकर चॉकलेट या फिर AC, फ्रिज तक अपने पसंद के प्रोडक्ट को चुन सकते हैं।
  • प्रोडक्ट के नीचे आपको Add to Cart का विकल्प मिलेगा। इसपर क्लिक करने से वह सामान कार्ट में जमा हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको View Cart ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अपने द्वारा चुने गए सामान की कीमत दिखेगी। इसके बाद उसका बेस प्राइस दिखेगा। इसके बाद VAT का प्रतिशत और उसके साथ सामान की कीमत दिखेगी। अंत में दिखेगा कि उस सामान पर इस समय कितना GST लिया जा रहा है और उसकी कीमत कितनी है।

यह भी पढ़ें- New GST Rate List: साबुन-शैंपू से घी-मक्खन तक, रोजाना इस्तेमाल होनेवाले ये आइटम होंगे सस्ते

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें