जहर, जिसके 1 लीटर की कीमत में खरीद लेंगे 100 KG सोना

Published : Feb 05, 2025, 04:42 PM IST
poison

सार

8 पैरों वाले एक जीव का जहर दुनिया में सबसे कीमती है। इसकी एक लीटर की कीमत में ही 100 किलो से ज्यादा सोना आ जाए। इस जहर का इस्तेमाल कई चीजों में होता है।

बिजनेस डेस्क : हमारे आसपास कई ऐसे जीव हैं, जो एक बार काट लें तो इंसान का बच पाना मुश्किल होता है। उनका जहर (Venom) तुरंत ही सांस उखाड़ सकता है। सांप के अलावा एक जीव है बिच्छू (Scorpion), जो इतना जहरीला होता है कि काट ले तो इंसान की मौत तक हो सकती है। बिच्छू का जहर (Scorpion Venom) इतना महंगा होता है कि इसकी एक लीटर में 100 किलो से भी ज्यादा सोना (Gold) आ जाए। इस जहर का यूज कई चीजों में होता है। आइए जानते हैं बिच्छू के जहर की कीमत और इसका इस्तेमाल...

8 पैरों वाला जीव बेहद जहरीला 

बिच्छू का जहर निकालकर बाजार में बेचा जाता है। ये 8 पैरों वाला जीव होता है। जिसकी लंबाई 1 से 23 सेंटीमीटर तक होती है। इसका वजह 56 ग्राम तक होता है। कई बार इससे भी बड़े बिच्छू देखने को मिल जाते हैं। रिसर्च के अनुसार, जब नर और मादा बिच्छू आपस में मिलते हैं तो पहले नाचते हैं। एक-दूसरे के आगे बांहनुमा अंगों को पकड़कर आगे पीछे घूमते हैं। नाचने के बाद नर बिच्छू मादा के लिए जमीन पर स्पर्म छोड़कर चले जाते हैं।

100 BMW से भी महंगा है ये कबूतर, हैरान कर देगी इसकी कीमत

बिच्छू का जहर कितना कीमती 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिच्छू का जहर काफी महंगा होता है। इसके एक लीटर जहर की कीमत बाजार में 1 करोड़ डॉलर मतलब 87,41,54,000 रुपए तक होती है। मौजूदा समय में एक किलो सोने की कीमत करीब 85 लाख रुपए है। इस हिसाब से एक लीटर बिच्छू के जहर में 100 किलो से भी ज्यादा सोना खरीदा जा सकता है। एक बिच्छू से करीब 2 मिलीलीटर जहर निकाला जाता है।

बिच्छू का जहर कहां इस्तेमाल होता है

बिच्छू के जहर का इस्तेमाल कई चीजों में होता है। मेडिकल में एंटीबायोटिक्स और पेनकिलर बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक बनाने में भी इसका उपयोग होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिच्छू के जहर का यूज रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) में कोशिका के बनने के अलावा हार्ट सर्जरी में भी किया जाता है। हड्डियों के इलाज में स्प्रे के तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें 

कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

 

इस एक गाय की कीमत इतनी कि दर्जन भर मर्सडीज, लैंड रोवर गाड़ियां खरीदी जा सके 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?