मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Mart से जुड़े MS Dhoni, दिखेंगे 45 सेकेंड की फिल्म में

Published : Oct 06, 2023, 06:50 PM IST
MS Dhoni

सार

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट (Jio Mart) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

MS Dhoni with Reliance Jio Mart: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट (Jio Mart) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। जियोमार्ट की ये फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर, 2023 से शुरु होगी।

जियोमार्ट का ब्रैंड एम्बेसडर बनने पर क्या बोले धोनी?

रिलायंस के जियोमार्ट का ब्रैंड एम्बेसडर बनने पर महेन्द्र सिंह धोनी ने खुशी जाहिर की। माही के नाम से मशहूर धोनी ने कहा- भारत अपनी संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए मशहूर है। जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और यहां रहने वाले लोगों के उत्सव का प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ कर बेहद खुश हूं।

धोनी ने देश को उत्सव के कई मौके दिए

रिलायंस जियोमार्ट के CEO संदीप वरागंती ने धोनी के रिलायंस के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा- ब्रांड एंबेसडर के रूप में MS धोनी बिल्कुल सही शख्स हैं। उनकी पर्सनैलिटी जियोमार्ट की तरह ही भरोसेमंद है। धोनी ने देश को उत्सव मनाने के कई मौके दिए हैं। इसके साथ ही अब कस्टमर्स को जियोमार्ट पर उत्सव मनाने का भी एक और मौका मिल रहा है।

जियोमार्ट के सीईओ ने धोनी को भेंट की मधुबनी पेंटिंग

जियोमार्ट के सीईओ संदीप वरागंती ने एमएस धोनी को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट भी भेंट की। बता दें कि रिलायंस जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद अब धोनी 45 सेकेंड की एक फिल्म में भी नजर आएंगे।

जियोमार्ट पर लाखों प्रोडक्ट्स की विशाल रेंज

बता दें कि जियोमार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा फैशन, कॉस्मेटिक्स, होम डेकोरेटर्स जैसे लाखों प्रोडक्ट्स विशाल रेंज मौजूद है। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले अलग-अलग ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। जियोमार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 1000 से ज्यादा कारीगरों के करीब 1.5 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स बिक्री के लिए मौजूद हैं।

ये भी देखें : 

क्या आप जानते हैं ईशा अंबानी की सैलरी, जानें कितनी है नेटवर्थ

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें