
मुंबई। सबसे अधिक अरबपतियों के मामले में भारत का स्थान दुनिया में तीसरे नंबर पर है। भारत के सबसे अधिक अरबपति माया नगर मुंबई में रहते हैं। यहां 66 अरबपतियों के घर हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली का स्थान है। यहां 39 अरपति रहते हैं। वहीं, बेंगलुरु इस मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां 21 अरबपतियों के घर हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 ने यह जानकारी दी है।
भारत अरबपतियों को पैदा करने के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां 187 अरबपति रहते हैं। इस लिस्ट में 16 नए नाम जुड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे अधिक अरबपति हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद उपभोक्ता सामान क्षेत्र का स्थान है।
हेल्थकेयर के क्षेत्र में सबसे अमीर हैं सायरस पूनावाला
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सायरस पूनावाला 27 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ हेल्थकेयर के क्षेत्र में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दूसरे नंबर पर सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप संघवी हैं। इनकी संपत्ति 17 बिलियन डॉलर है।
बायजू के को-फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन शिक्षा क्षेत्र से दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्यमी बन गए हैं। बायजू रवींद्रन और उनका परिवार भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में 994वें स्थान पर है। वह तीन साल में 1,005 स्थान ऊपर उठे हैं और 3.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: AC 3 का किराया हुआ कम, पहले की तरह मिलेंगे चादर और कंबल
टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं मुकेश अंबानी
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अमीर गौतम अडानी हैं। वहीं, 82 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले मुकेश अंबानी टेलीकॉम क्षेत्र में दुनिया में सबसे अमीर हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अदाणी काफी पिछड़ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 53 बिलियन डॉलर है। अदाणी को पिछले साल के मुकाबले हर सप्ताह 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें- सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले दुनिया के टॉप-5 अमीरों की लिस्ट: ट्वीटर के मालिक एलन मस्क का नाम तो गिनीज बुक में हुआ दर्ज
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News