Paytm कर्मचारियों पर फिर छंंटनी की गाज, वर्कफोर्स में लगभग 3,500 की गिरावट

Published : Jun 10, 2024, 04:37 PM IST
Paytm services

सार

पेटीएम के मार्च 2024 के तिमाही में 3500 कर्मचारियों की गिरावट के बाद इनकी संख्या 36,521 रह गई है। इसपर कंपनी का कहना है कि बेहतर ट्रांजिशन के लिए कंपनी इन कर्मचारियों को आउट प्लेसमेंट सपोर्ट भी देगी।

बिजनेस डेस्क. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन कम्यूनिकेशन्स में कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटीएम के मार्च 2024 के तिमाही में 3500 कर्मचारियों की गिरावट के बाद इनकी संख्या 36,521 रह गई है। इसपर कंपनी का कहना है कि बेहतर ट्रांजिशन के लिए कंपनी इन कर्मचारियों को आउट प्लेसमेंट सपोर्ट भी देगी।

कंपनी प्लेसमेंट में करेगी मदद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की गई थी। इससे कंपनी के फाइनेंशियल्स पर असर पड़ा था। इसकी भरपाई के लिए कंपनी रिस्ट्रकचरिंग की है। कंपनी ने कहा कि  हमारी ह्यूमन रिसोर्स टीमें लगभग 30 कंपनियों से बातचीत कर रही है, जो फिलहाल हाइरिंग कर रही है। ऐसे में एम्पलाइज की आउट प्लेसमेंट में मदद करेगी। कंपनी साथ ही कर्मचारियों का बोनस पेमेंट कर रही है।

पेटीएम का नुकसान बढ़ा

पेटीएम की चौथी तिमाही में पेटीएम की मालिकाना कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का घाटा 550 करोड़ रुपए का हुआ है। बीते साल की चौथी तिमाही में 167.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक कॉर्पोरेशन पर RBI के प्रतिबंध के असर से 300 से 500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया था।

Paytm के UPI ट्रांजेक्शन में आई गिरावट

फिनटेक कंपनी पेटीएम के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ट्रांजेक्शन के मामले में गिरावट आई है। कंपनी में बीते तीन माह से लगातार गिरावट आ रही है। अप्रैल में यह गिरावट 9% रही। अप्रैल में 1,117.3 मिलियन का लेनदेन हुआ है। इससे पहले मार्च के महीने में 1230.04 मिलियन का ट्रांजेक्शन हुआ था। जनवरी के बाद से कंपनी में संकट छाया हुआ है। इसी कारण कंपनी के UPI ट्रांजैक्शन में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें…

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधी में इजाफा

शपथ के बाद PM मोदी का सबसे पहला फैसला, जल्द आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन
Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका