Paytm Crisis : RBI की कार्रवाई से पेटीएम की नुकसान बढ़ा, 2.9% की गिरावट

Published : May 22, 2024, 01:31 PM ISTUpdated : May 22, 2024, 01:49 PM IST
Paytm Payment Bank

सार

पेटीएम की चौथी तिमाही में पेटीएम की मालिकाना कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का घाटा 550 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बीते साल की चौथी तिमाही में 167.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। RBI के प्रतिबंध के असर से 300 से 500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया था।

बिजनेस डेस्क. फिनटेक कंपनी पेटीएम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब कंपनी के फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे आए हैं। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई का असर दिख रहा है। पेटीएम की चौथी तिमाही में पेटीएम की मालिकाना कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का घाटा 550 करोड़ रुपए का हुआ है। बीते साल की चौथी तिमाही में 167.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक कॉर्पोरेशन पर RBI के प्रतिबंध के असर से 300 से 500 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया था।

पेटीएम की ऑपरेशनल इनकम में गिरावट

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में पेटीएम की ऑपरेशनल इनकम में 2.8% की गिरावट आई है। इसकी ऑपरेशनल इनकम 2267.1 रुपए हो गई है। बीते साल की चौथी तिमाही में यह 2464.6 करोड़ रुपए थी। इस वित्त वर्ष में बीते साल के मुकाबले नुकसान में कमी आई है। इस साल यह नुकसान 1422.4 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, बीते साल यह नुकसान 1776.5 करोड़ रुपए था। एनुअल नुकसान के मुताबिक कंपनी के घाटे में 19% की कमी आई है। कंपनी ने सेबी को जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के रेवेन्यू में 25% की ग्रोथ आई है। इसी के साथ इस साल कंपनी का रेवेन्यू 9978 रुपए हो गया। वहीं, बीते साल का रेवेन्यू 7990.3 करोड़ रुपए था।

Paytm के UPI ट्रांजेक्शन में आई गिरावट

फिनटेक कंपनी पेटीएम के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ट्रांजेक्शन के मामले में गिरावट आई है। कंपनी में बीते तीन माह से लगातार गिरावट आ रही है। अप्रैल में यह गिरावट 9% रही। अप्रैल में 1,117.3 मिलियन का लेनदेन हुआ है। इससे पहले मार्च के महीने में 1230.04 मिलियन का ट्रांजेक्शन हुआ था। जनवरी के बाद से कंपनी में संकट छाया हुआ है। इसी कारण कंपनी के UPI ट्रांजैक्शन में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें…

MDH और एवरेस्ट को मिली राहत, FSSAI की जांच में नहीं मिला कोई पेस्टिसाइड

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?