शेयर है या जादू का पिटारा? 6 महीने पहले 60 पैसे कीमत, अब रिटर्न पर रिटर्न

Published : Nov 20, 2024, 02:52 PM IST
Money

सार

एक पेनी स्टॉक ने 20 दिनों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। 1 साल पहले इस शेयर की कीमत सिर्फ 48 पैसे थे। 6 महीने में इस शेयर ने तगड़ा रिटर्न दिया है और इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है।

बिजनेस डेस्क : स्टॉक मार्केट (Stock Market) इन दिनों उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। कई ब्लूचिप स्टॉक्स (Blue Chip Stocks) की हालत पस्त है। ऐसे में कुछ पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) उछाल पर उछाल मार रहे हैं। इनमें अपर सर्किट लग रहा है और निवेशक मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे ही एक स्टॉक है ओमांश एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Omansh Enterprises Ltd ) का। पिछले कई दिनों से इस शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा, जो मंगलवार, 19 नवंबर 2024 को भी देखने को मिला। ये शेयर 20 दिन में ही निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। आइए जानते हैं इस शेयर के बारें में...

Omansh Enterprises Share Price

ओमांश एंटरप्राइजेज लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 31 अक्टूबर 2021 को सिर्फ1.35 रुपए थी, जो अब 2.69 रुपए पर पहुंच गई है। मतलब 20 दिन में 100% का जबरा रिटर्न निवेशकों को मिला है। एक महीने में इस शेयर ने 149% का रिटर्न दिया है।

ओमांश एंटरप्राइजेज शेयर रिटर्न

कई सेक्टर में बिजनेस करने वाली ओमांश एंटरप्राइजेज लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 6 महीने पहले सिर्फ 60 पैसे थी। इस हिसाब से छह महीने में इससे निवेशकों का पैसा तीन गुना हो गया है, मतलब 348% का धमाकेदार रिटर्न (Omansh Enterprises Share Return) मिला है। 6 महीने में ही एक लाख रुपए लगाने वालों को साढ़े चार लाख रुपए मिले होंगे। एक साल में इस शेयर के रिटर्न की बात करें तो ये 460% तक उछल चुका है। नवंबर 2023 में इसकी कीमत मात्र 48 पैसे थे।

Omansh Enterprises Share : कितना है हाई

ओमांश एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर अभी अपने हाई से नीचे चल रहा है। अप्रैल 2017 इसने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब एक शेयर की कीमत 22 रुपए थी। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही थी। जनवरी 2022 में कुछ तेजी आई लेकिन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। हालांकि, एक बार फिर शेयर रफ्तार पकड़ रहा है।

ओमांश एंटरप्राइजेज लिमिटेड क्या काम करती है

ओमांश एंटरप्राइजेज लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, कंपनी कई सेक्टर में कारोबार करती है। मेटल मैन्युफैक्चरिंग, पेपर डिस्ट्रिब्यूशन और टेक्सटाइल ट्रेडिंग जैसे काम कंपनी की पोर्टफोलियो में शामिल है। इसका हेडक्वॉर्टर दिल्ली में है। कंपनी फाइनेंस, मार्केटिंग और इंजीनियरिंग में भी कंसल्टेंसी सर्विस प्रोवाइड करती है। कंपनी का मार्केट कैप (Market Cap) 1.35 करोड़ रुपए है।

नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें

क्या से क्या हो गए देखते-देखते..10 रुपए हो गया 31 वाला शेयर

 

104 पहुंचा 24 रुपए वाला शेयर, कैसे 5 साल में साढ़े 6 गुना किया पैसा

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?