सड़क पर ला देंगी SIP की 5 गलतियां, धरी की धरी रह जाएगी चालाकी

Published : Aug 31, 2024, 06:27 PM IST
Bank Loan

सार

सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) छोटी बचत से अच्छा रिटर्न पाने का बेहतरीन तरीका है, लेकिन कुछ गलतियां आपका पूरा पैसा डुबा सकती हैं। ऐसे में समझदारी और सावधानीपूर्वक पैसा लगाना चाहिए।

बिजनेस डेस्क : म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) से निवेश करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसकी मदद से छोटी-छोटी रकम जमा कर आसानी से अच्छा रिटर्न पाकर मोटा पैसा बना सकते हैं। हालांकि, ज्यादा चालाकी पूरा पैसा डूबा भी सकती है, इसलिए कभी भी एसआईपी को लेकर 5 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

SIP के क्या हैं फायदे

  • निवेश करना बेहद आसान
  • रेगुलर इन्वेस्टमेंट का मौका
  • समय के साथ बेहतर रिटर्न
  • म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड में निवेश के मौके
  • लॉन्ग टर्म में निवेश के फायदे
  • ऑटोमेटेड इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन
  • कंपाउंडिंग का फायदा

SIP से निवेश का क्या है सही तरीका

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, SIP में पैसे लगाने का सबसे सही तरीका 70:20:10 का नियम हो सकता है। इससे पोर्टफोलियो बेहतर और बैलेंस रहता है। निवेश वाली 70% रकम लार्ज कैप, 20% मिडकैप और 10% स्‍मॉलकैप फंड्स में डाल सकते हैं।

एसआईपी में निवेश को लेकर क्या करें

  • जितनी जल्दी हो सके निवेश करना शुरू करें, ताकि लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सके। इससे पावर ऑफ कंपाउंडिंग का फायदा सबसे ज्यादा मिलता है।
  • एसआईपी या किसी अन्य तरह के निवेश के लिए अनुशासित और नियमित होना चाहिए। हर महीने समय पर निवेश करना चाहिए।
  • बाजार को देखकर निवेश नहीं करना चाहिए। निवेश के लिए सिर्फ बाजार अच्छा चलना ठीक नहीं, क्योंकि म्यूचुअल फंड्स या कोई निवेश ज्यादातर बाजार जोखिम के अधीन हैं।
  • शॉर्ट टर्म की बजाय लॉन्ग टर्म अच्छा रिटर्न दे सकता है और कम रिस्की होता है।
  • अपनी इनकम बढ़ने पर निवेश की रकम भी बढ़ाएं, ताकि निवेश का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।
  • एक जगह पूरा पैसा न लगाएं। गोल्ड-सिल्वर इक्विटी, डेट फंड, रियल एस्टेट और म्यूचुअल फंड्स में अलग-अलग निवेश करें।
  • अपने पैसों को सही समय पर सही जगह लगाएं। जिस सेक्टर में पैसा लगा रहे हैं, उसकी पूरी जानकारी लें। मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह भी ले सकते हैं।

SIP में 5 गलतियां न करें

  1. बिना रिसर्च और मार्केट की जांच के निवेश करना
  2. अच्छा रिटर्न देखकर एसआईपी ले लेना
  3. एसआईपी कभी चालू तो कभी बंद कर देना
  4. किसी एक ही स्कीम में सारा पैसा लगाना
  5. बाजार जब बूम पर हो तब पैसा निकालना

नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें

करोड़पति बनना है?...हर उम्र में हिट है ये फॉर्मूला, फटाफट बढ़ा देता है पैसा

 

ट्रेडिंग के दौर में FD से मिल रहा तगड़ा रिटर्न, देखें 6 बैंकों की List

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?