PM Kisan 21वीं किस्त: इन 5 गलतियों से फंस सकता है आपका पैसा

Published : Oct 02, 2025, 03:05 PM IST

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान की 21वीं किस्त का इंतजार है। बाढ़ की वजह से हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड के किसान पहले ही पैसा पा चुके हैं। बाकी किसानों को भी जल्द खुशखबरी मिलेगी। अगर आप भी अपनी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इन 5 गलतियों से बचें। 

PREV
16
1. बैंक अकाउंट और IFSC डिटेल्स अपडेट न होना

कई किसान अपनी बैंक डिटेल्स सही तरह से अपडेट नहीं करते, जिससे किस्त सीधे खाते में नहीं आ पाती। इसलिए अपने बैंक अकाउंट नंबर और IFSC को PM-Kisan पोर्टल पर चेक करें। कोई भी बदलाव हो तो तुरंत अपडेट करें।

26
2. आधार कार्ड लिंकिंग में चूक

पीएम किसान की 21वीं किस्त पाने के लिए आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। आधार लिंक न होना या गलत जानकारी आपका पैसा अटका सकती है। इसलिए अपने आधार और बैंक अकाउंट की लिंकिंग तुरंत चेक करें। न सही होने पर नजदीकी CSC या बैंक ब्रांच में संपर्क करें।

36
3. पोर्टल पर रजिस्टर्ड जानकारी में गलती

नाम, मोबाइल नंबर या गांव की जानकारी में गलती होने पर भी पेमेंट रुक सकता है। PM-Kisan पोर्टल पर लॉगिन कर सभी विवरण सही करें। सही जानकारी के बिना अगली किस्त नहीं आएगी।

46
4. अपने राज्य की सरकारी नोटिफिकेशन न देखना

इस बार पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख किसानों को बाढ़ राहत के लिए किस्त एडवांस में भेज दी गई। बाकी राज्यों के किसानों को पैसे दिवाली से पहले या अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है। अपने राज्य की सरकारी वेबसाइट या समाचार चेक करें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें।

56
5. समय पर स्टेटस चेक न करना

कई किसान अपनी किस्त का स्टेटस चेक नहीं करते, जिससे पता नहीं चलता कि पेमेंट फंसा है या नहीं। पीएम किसान पोर्टल पर सर्विस सेक्शन में जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस में चेक करें। स्टेटस चेक करने से पता चल जाएगा कि किस्त जारी हुई या फंसी हुई है।

66
पीएम किसान की 21वीं किस्त कब आएगी?

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2025 के आखिरी हफ्ते तक दिवाली से पहले बाकी किसानों के खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- PM Kisan: क्या दिवाली पर आएगी 21वीं किस्त, जान लें ताजा अपडेट

इसे भी पढ़ें- PM Kisan: 21वीं किस्त से बाहर रहेंगे ये किसान, खाते में नहीं आएंगे ₹2,000

Read more Photos on

Recommended Stories