PM Kisan Yojana: पीएम किसान के तहत योग्य किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद तीन किस्तों में दी जाती है। हालांकि, 21वीं किस्त के दौरान कुछ किसान 2,000 रुपए की मदद से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में अगली किस्त आने से पहले कुछ जरूरी काम पूरे कर लें।
PM Kisan Yojana 21st Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 20 किस्तें किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो चुकी हैं। इस योजना में हर साल केंद्र सरकार 6,000 रुपए की मदद तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में देती है। पिछले महीने, पीएम मोदी ने 20वीं किस्त के तहत कुल 20,500 करोड़ रुपए 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए, लेकिन अब किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अगली किस्त नहीं आएगी। जानिए कहीं आपका नाम भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं…
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना 24 फरवरी 2019 को केंद्र सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद देश के योग्य किसान परिवारों को सीधे आर्थिक मदद देना है। इसमें सालाना 6,000 रुपए मिलते हैं, जो तीन बराबर-बराबर किस्तों में बैंक अकाउंट में आते हैं।
PM Kisan की 21वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी?
- जिन किसानों के पास अपनी कृषि भूमि हो।
- भूमि का नाम किसान के नाम पर रजिस्टर्ड होना चाहिए (1 फरवरी 2019 से पहले)
- किसान का बैंक अकाउंट आधार और NPCI से लिंक होना जरूरी है।
पीएम किसान 21वीं किस्त किन किसानों को नहीं मिलेगी?
- जिनके परिवार का कोई सदस्य पहले ही योजना का लाभ ले चुका हो।
- जिनके पास खुद की खेती योग्य भूमि नहीं है।
- जिनकी उम्र 1 फरवरी 2019 तक 18 साल से कम हो।
- जो संस्थागत-सरकारी भूमि के मालिक हैं।
- जिनके परिवार में NRI सदस्य हों।
- जिनके परिवार के सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जिला परिषद और मेयर जैसे पद पर हों।
- जिनके परिवार के सदस्य सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थाओं में अधिकारी-कर्मचारी हों (4th कैटेगरी को छोड़कर)।
- जिनकी फैमिली में कोई सदस्य 10,000 रुपए या उससे ज्यादा पेंशन ले रहा हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य पिछले साल इनकम टैक्स भर चुका हो।
- जिनकी फैमिली में कोई डॉक्टर, इंजीनियर, लॉयर, सीए, आर्किटेक्ट जैसे प्रोफेशन में रजिस्टर या एक्टिव हो।
PM Kisan Yojana में आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Farmers Corner' में जाकर खुद को रजिस्टर करें।
- सभी जरूरी दस्तावेज और बैंक अकाउंट लिंक करें।
इसे भी पढ़ें-PM Kisan: 21वीं किस्त कब आएगी? ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर
इसे भी पढ़ें- PM Kisan : अगर किसान की मृत्यु हो जाए तो ₹2000 की किस्त परिवार को कैसे मिलेगी?
