2 सरकारी बैंकों ने FD पर घटाया ब्याज, जानें अब 1 साल की जमा पर कितना Interest

Published : Apr 13, 2025, 09:12 PM IST

RBI द्वारा Repo Rate में कटौती के बाद अब बैंक भी FD पर ब्याज दरें घटा रहे हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के अलावा केनरा बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरों में कमी की है। इसके पहले प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिन्द्रा बैंक ने भी ब्याज दरें घटाई थीं।

PREV
17
रेपो रेट घटते ही बैंकों ने घटाया FD पर ब्याज

RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंक FD पर दिए जाने वाले ब्याज में कटौती कर रहे हैं। SBI और केनरा बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें घटा दी हैं।

27
SBI ने FD की दरों में .20% तक की कटौती की

SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है। SBI में अब 1 साल की FD कराने पर 6.70% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी।

37
SBI की स्पेशल FD स्कीम की ब्याज दरों में भी बदलाव

SBI ने अपनी स्पेशल FD स्कीम 'अमृत वृष्टि' की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। इस स्कीम में 444 दिनों की FD कराने आम लोगों को 7.05% ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन को सालाना 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज मिलेगा।

47
केनरा बैंक ने भी FD पर ब्याज में की 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती

Canara Bank ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। अब 1 साल के लिए FD कराने पर सालाना 6.85% की दर से ब्याज मिलेगा।

57
केनरा बैंक में 444 दिन की FD पर 7.25% ब्याज

इसके अलावा, केनरा बैंक में 2 साल की FD पर 7.15%, तीन साल की FD पर 7.20% और 5 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा केनरा बैंक 444 दिन की FD पर 7.25% ब्याज देगा।

67
Kotak Mahindra Bank ने भी FD पर कम किया ब्याज

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटाई हैं। बैंक अब 1 साल के लिए FD कराने पर सालाना 7.10% की दर से ब्याज देगा।

77
5 साल की FD पर 6.20% ब्याज दे रहा कोटक महिन्द्रा बैंक

Kotak Mahindra Bank 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.00% और 5 साल की FD पर 6.20% ब्याज ऑफर कर रहा है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories