
बिजनेस डेस्क : हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट (Hindenburg Report) का इंपैक्ट अडानी ग्रुप पर एक बार फिर पड़ा है। सोमवार, 12 अगस्त को शेयर मार्केट खुलने के कुछ मिनट में ही अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों को 1.28 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। अडानी के ज्यादातर शेयरों में 4 से 17 परसेंट तक की गिरावट आई है। गौतम अडानी की 10 कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 1,28,240.37 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। इस वजह से ग्रुप का एमकैप घटकर 15,95,580.25 करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 17,23,820.62 करोड़ रुपए था। ऐसे में जानिए अडानी ग्रुप की किस कंपनी को सबसे ज्यादा और कितना नुकसान उठाना पड़ा है...
1. अडानी एंटरप्राइजेज
इस कंपनी को 19,184.91 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3,44,193.75 करोड़ रुपए पर आ गया है, जो शुक्रवार को 3,63,378.66 करोड़ था।
2. अडानी पोर्ट एंड SEZ
इस कंपनी को 16,406.25 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3,14,807.85 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 3,31,214.10 करोड़ था।
3. अडानी पॉवर
इस कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को 2,68,095.82 करोड़ रुपए था, जो सोमवार को 2,38,744.51 करोड़ पर आ गया, मतलब कंपनी को कुल 29,351.31 करोड़ का नुकसान हुआ है।
4. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस
सोमवार को कंपी को 22,632.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1,10,001.45 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 1,32,633.61 करोड़ रुपए था।
5. अडानी ग्रीन एनर्जी
19,627.64 करोड़ के नुकसान के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2,62,026.10 करोड़ रुपए पर आ गया है, जो शुक्रवार को 2,81,653.74 करोड़ रुपए था।
6. अडानी टोटल गैस
सोमवार को कंपनी को 12,807.29 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 82,815.69 करोड़ हो गया है, जो शुक्रवार को 95,622.98 करोड़ रुपए था।
7. अडानी विल्मर
शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 50,037.63 करोड़ था, जो आज घटकर 46,788.43 करोड़ पर आ गया है। इस तरह कंपनी को 3,249.2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
8. एसीसी लिमिटेड
अडानी ग्रुप की इस कंपनी को सोमवार को 879.79 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस वजह से मार्केट कैप घटकर 43,266.18 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 44,145.97 करोड़ पर था।
9.
अंबूजा सीमेंट्स
सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 3,952.05 करोड़ रुपए घटकर 1,51,729.35 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 1,55,681.40 करोड़ रुपए था।
10. NDTV
एनडीटीवी को सोमवार को 149.77 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 1,206.94 करोड़ पर आ गया है, जो शुक्रवार को 1,356.71 करोड़ था।
नोट- ये आंकड़े सोमवार सुबह 10 बजे तक के हैं।
इसे भी पढ़ें
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद Adani के 10 स्टॉक्स में गिरावट, जानें प्राइस
हिंडनबर्ग के आरोपों पर SEBI ने दी सफाई, निवेशकों को किया सतर्क
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News