छा गया 25 पैसे वाला ये शेयर...मात्र 10 साल में बना दिया करोड़पति

कुछ शेयरों ने 10 साल में 20,000% तक का रिटर्न दिया है। 1 रुपए से कम कीमत वाले इन शेयरों ने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। इनमें एक-दो नहीं बल्कि 12 स्टॉक्स हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 25, 2024 3:30 PM IST

बिजनेस डेस्क : शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट का माहौल है, जो आपके लिए पैसा कमाने का मौका बन सकता है। सही स्ट्रैटेजी आपको ढेर सारा पैसा कमाकर दे सकती है। बाजार से पैसा बनाने के लिए सही समय पर स्टॉक सेलेक्शन भी बेहद जरूरी है। कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिन्हें सही समय पर चुनने वाले आज करोड़पति हैं। हालांकि, यह काफी जोखिम भरा होता है लेकिन इस तरह का एक सिंगल क्वॉलिटी वाला शेयर भी आपकी किस्मत चमका सकता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 शेयरों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 10 साल पहले ही 1 रुपए से भी कम थी, तब एक लाख रुपए लगाने वालों के पास भी 2 करोड़ का फंड जमा हो गया है। देखिए इन स्टॉक्स की लिस्ट...

1. शुक्रा फार्मास्युटिकल्स शेयर

इस लिस्ट में पहले नंबर पर शुक्रा फार्मास्युटिकल्स के शेयर (Shukra Pharmaceuticals Ltd) हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 10 साल में यह शेयर 20,744% से भी ज्यादा चढ़ चुका है। कंपनी के एक शेयर की कीमत साल 2013 में सिर्फ 25 पैसे थी, जो 24 अक्टूबर 2024 को 64.34 रुपए पहुंच गई है। मतलब अगर किसी ने 10 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसके पास 2 करोड़ से भी ज्यादा का फंड होता।

Latest Videos

2. राज रेयॉन इंडस्ट्रीज शेयर

राज रेयॉन इंडस्ट्रीज (Raj Rayon Industries Ltd) के शेयर अप्रैल 2013 में केवल 82 पैसे थी, जो 24 अक्टूबर 2024 को बढ़कर 21.98 रुपए हो गई। 6 अप्रैल 2023 को तो इस शेयर का भाव 60.99 रुपए था, मतलब 10 साल में इसका रिटर्न 7,338% रहा।

3. ट्राइडेंट शेयर

ट्राइडेंस शेयर (Trident Ltd) ने 10 साल में करीब 3,225% का रिटर्न दिया। 24 अक्टूबर 2024 को यह शेयर 32.10 रुपए पर बंद हुआ। इस शेयर में पैसा लगाने वाले भी मालामाल बन गए हैं। इसने निवेशकों की चांदी कर दी है।

4. इक्विप सोशल इंपैक्ट टेक्नोलॉजीज

इक्विप सोशल इंपैक्ट टेक्नोलॉजीज (Equippp Social Impact Technologies Ltd) का रिटर्न 10 साल में यानी साल 2023 तक 2,990 परसेंट का रहा था। 24 अक्टूबर 2024 को यह शेयर 3% की तेजी के साथ 24 रुपए पर बंद हुआ।

5. एक्सटी ग्लोबल इंफोटेक

इस लिस्ट का पांचवा शेयर एक्सटी ग्लोबल इंफोटेक (Xtglobal Infotech Ltd) है। जिसका रिटर्न 10 साल में यानी 2023 तक 2,923 प्रतिशत का रहा है। 24 अक्टूबर 2024 को यह शेयर 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.79 रुपए पर बंद हुआ।

6. मिड इंडिया इंडस्ट्रीज

मिड इंडिया इंडस्ट्रीज के शेयर (Mid India Industries Ltd Share) ने भी निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 10 साल यानी 2023 तक इस शेयर का रिटर्न 2,375% रहा था। 24 अक्टूबर 2024 को शेयर 10.05 रुपए पर बंद हुआ।

इन शेयरों ने भी निवेशकों को बनाया मालामाल

कुछ अन्य शेयरों ने भी निवेशकों को जमकर मुनाफा कराया। 10 सालों में ही इनका रिटर्न जोरदार रहा है। इनमें एड्रोइट इन्फोटेक, राधे डेवलपर्स (इंडिया), Bampsl सिक्योरिटीज, विस्टा फार्मास्युटिकल्स, डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज और BLS इन्फोटेक जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। इन शेयरों का रिटर्न 2,268 से लेकर 1,000% तक रहा। मतलब जिन लोगों ने 10 साल पहले इनमें इन्वेस्ट किया, आज उनका पोर्टफोलियो झूम रहा है। उनका फंड बढ़कर कई गुना हो चुका है। हालांकि, किसी भी शेयर को खरीदने से पहले मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें

5 शेयरों ने बदली किस्मत, कैसे 460 करोड़ की मालकिन बनी ये बंदी

 

भाई वाह! 1 साल में ₹1200 हुआ डेढ़ रुपए का शेयर,कंपनी की कमाई भी जीरो!

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata की वसीयत का हुआ खुलासा, शांतनु से लेकर पेट डॉग 'TITO' तक सभी का रखा ख्याल
Cyclone Dana News Update: भारी बारिश और तूफान ने Odisha, Bengal में मचाई तबाही, देखें Video
खाकी ने जीता दिलः झाड़ियों में पड़ी बेटी के लिए भगवान बना सब इंस्पेक्टर, बनाया अपनी औलाद
Cyclone DANA को लेकर ओडिशा-बंगाल में हाई अलर्ट - 10 Updates
उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस ने छोड़ा मैदान, क्या अब BJP के लिए हो जाएगी मुश्किल?