22 साल के लड़के की बातों में आकर लोगों ने लुटा दिए 2200 Cr

Published : Oct 23, 2024, 08:42 PM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 12:51 PM IST
Bishal Phukan

सार

22 साल के एक लड़के ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ऐसे सपने दिखाए कि लोग उसकी लग्जरी लाइफ के झांसे में आ गए। इस लड़के की बातों में आकर 2 राज्य के लोगों ने करीब 2200 करोड़ रुपए लुटा दिए। 

बिजनेस डेस्क। कहते हैं कि हर्षद मेहता वो शख्स है, जिसने शेयर बाजार में सबसे बड़ा घोटाला किया। 1992 में प्रतिभूति घोटाले की वजह से स्टॉक मार्केट अर्श से फर्श पर आ गया, जिसके चलते कई निवेशकों को लाखों करोड़ का चूना लगा। वैसे, अगर आप हर्षद मेहता को अब तक का सबसे बड़ा घोटालेबाज मानते हैं, तो आप गलत हैं। असम का रहने वाला 22 साल का एक लड़का लोगों को ठगने में हर्षद मेहता का भी बाप निकला। बिशाल फुकन नाम के इस लड़के ने लोगों को 100-200 नहीं, बल्कि पूरे 2200 करोड़ का चूना लगाया है। जानते हैं इस ठग की पूरी कहानी।

लोगों को झांसे में लाने के लिए 22 साल के लड़के ने किया ये काम

22 साल का बिशाल फुकन असम के डिब्रूगढ़ शहर का रहने वाला है। वो ऑनलाइन ट्रेडर था। बिशाल ने लोगों को ठगने का एक नया तरीका निकाला। पहले उसने खुद को मेंटेन करने के लिए काफी पैसा खर्च किया। महंगी गाड़ियों से घूमना, महंगे कपड़े पहनना उसके शौक थे। खुद की लग्जरी लाइफस्टाइल को उसने लोगों के सामने प्रचारित करना शुरू किया। वो लोगों से बताता था कि शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये वो इतना पैसा कमाता है, जिससे उसे लग्जरी लाइफस्टाइल मेंटेन करने में कोई दिक्कत नहीं होती।

लग्जरी लाइफस्टाइल के सब्जबाग दिखा लोगों को फंसाया

बिशाल फुकन ने लोगों के दिलों में ये बात बैठा दी कि शेयर मार्केट में पैसा लगाकर हर कोई उसके जैसी आलीशान जिंदगी जी सकता है। अगर लोगों को उसकी तरह बनना है तो उन्हें भी शेयर मार्केट में पैसा लगाना होगा। इतना ही नहीं, उसने कई लोगों से तो ये वादा भी किया कि बेहद कम वक्त में वो उनके पैसे डबल कर देगा।

लोग बिशाल की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गए

बिशाल ने अपनी बातों के मायाजाल में लोगों को इस कदर फंसाया कि वो उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गए। उसने न सिर्फ असम बल्कि पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश के भी हजारों-लाखों लोगों को ठगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने भोले-भाले लोगों से करीब 2200 करोड़ रुपए की ठगी की।

60 दिन में 30% से ज्यादा रिटर्न का वादा

बिशाल फुकन ने लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए एक तिकड़म भिड़ाई। उसने कहा कि वो उनके द्वारा लगाए गए पैसों को सिर्फ 60 दिन में 30% रिटर्न देगा। यानी अगर कोई शख्स 1 लाख रुपए लगाएगा तो उसे 2 महीने में ही 30,000 रुपए बतौर रिटर्न मिलेंगे। बस, फिर क्या था, लोग बिशाल के इस लालच में फंस गए और आंख मूंदकर पैसा लगाते गए।

झांसा देकर कमाए पैसों से बना डाली 4 कंपनियां

बिशाल फुकन ने लोगों को रिटर्न का झांसा देकर इतना पैसा बना लिया कि इससे उसने 4 कंपनियां खड़ी कर लीं। ये कंपनियां फार्मास्यूटिकल्स, प्रोडक्शन और कंस्ट्रक्शन जैसे उद्योगों में फैली हुई थीं। इसके अलावा बिशाल ने असमिया फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी पैसा इन्वेस्ट किया था।

कैसे पकड़ में आया 2200 करोड़ का ठग?

असम की एक ब्रोकिंग कंपनी डीबी स्टॉक में कुछ अवैध गतिविधियों का पता चलने पर उसका मालिक दीपांकर बर्मन फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने दूसरी फर्जी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों के खिलाफ भी अभियान तेजी किया। इससे डरके बिशाल फुकन ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसने किसी निवेशक का कोई पैसा नहीं खाया है और सभी का निवेश सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस को बिशाल पर शंका हुई और उसने उसके घर पर छापेमारी की। बाद में बिशाल को उसके मैनेजर बिप्लव के साथ अरेस्ट कर लिया गया।

ये भी देखें : 

शेयर हो तो ऐसा! 5 साल का समय...और 10 के बना दिए सीधे 53 लाख

1 लाख के बना दिए 130 करोड़, कहानी भारत के सबसे महंगे शेयर की

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, NRI के लिए पैसे भेजने का बेस्ट टाइम?
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट