टाटा के इन 7 शेयरों को किसकी लगी नजर, क्यों 3 महीने से दे रहे निगेटिव रिटर्न?

Published : Dec 16, 2024, 11:17 AM IST
Tata Group

सार

रतन टाटा के निधन के बाद से टाटा ग्रुप के कई शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन और टाटा कंज्यूमर के शेयर पिछले तीन महीनों में नीचे गए हैं। हालांकि, TCS ने गिरावट के बावजूद कुछ उछाल दिखाया है।

बिजनेस डेस्क : नए साल से पहले एक बार फिर शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं। इस दौरान निफ्टी-50 के 39 शेयरों में गिरावट है। कई शेयर पिछले कई महीने से निगेटिव रिटर्न दे रहे हैं। इनमें टाटा ग्रुप के शेयर (Tata Group Shares) भी शामिल हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद से इन शेयरों के अच्छे दिन नहीं आए हैं। लगातार तीन महीने से इनका ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ा है। जानिए इनमें कौन-कौन से शेयर हैं...

1. टाटा मोटर्स शेयर 

रतन टाटा के निधन के बाद से ही टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) में गिरावट देखने को मिल रही है। 1 अक्टूबर 2024 को इस शेयर की कीमत 984 रुपए थी, जो 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक 786.95 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं, जो इसके 52 वीक हाई लेवल से करीब 30% कम है। 3 महीने में शेयर ने 23% तक डाउन हुआ है।

2. टाटा स्टील शेयर 

टाटा स्टील के शेयर (Tata Steel Share) में अक्टूबर 2024 से ही निगेटिव रिटर्न देखने को मिल रहा है। 1 अक्टूबर इस शेयर की कीमत 169 रुपए पर था, जो 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक 148 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर का 52 वीक हाई लेवल से 19% कम है। तीन महीने के दौरान इस शेयर से सिर्फ 1% का रिटर्न मिला है।

3. टाइटन शेयर 

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan Share) के शेयर भी तीन महीने से लगातार गिरे हैं। 1 अक्टूबर को इस शेयर की कीमत 3,825 रुपए थी, जो 16 दिसंबर को 3,462.15 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शेयर में खरीदारी दिख रही है।

4. टीसीएस शेयर 

टाटा ग्रुप का टीसीएस शेयर (TCS Share) इकलौता ऐसा शेयर है, जो तीन महीने में गिरा जरूर है लेकिन उछला भी है। अक्टूबर 2024 में इस शेयर का भाव 3,966 रुपए पर चला गया था, जो 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक 4,448.85 रुपए के लेवल पर है।

टाटा के अन्य शेयर

इन चारों के अलावा (5) टाटा कंज्यूमर, (6) टाटा पावर और (7) ट्रेंट ग्रुप के ऐसे शेयर हैं, जिनका रिटर्न निगेटिव रहा है। टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer Share) अपने 52 वीक हाई लेवल से 26% नीचे चल रहा है। 16 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजे तक शेयर का भाव 926.15 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

नोट- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें

सिर्फ 3 रुपए के शेयर ने लगा दी पैसों की झड़ी, 5 दिन में ही कर दिया कमाल 

चुपके से खरीद लो 10 सीक्रेट Stocks , 2025 में देंगे रिटर्न छप्पड़फाड़! 

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?