₹5 लाख की चांदी ने 21 साल में बना दिया करोड़पति, जानें 1 साल में कितना रिटर्न

Published : Dec 18, 2025, 07:32 PM IST
Silver Price

सार

Silver Price: चांदी की कीमतों की रफ्तार बनी हुई है। गुरुवार, 18 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत एक बार फिर 2 लाख पार चली गई है। 21 साल में इसने जबरदस्त रिटर्न दिया है। 2004 में 5 लाख रुपए की खरीदी चांदी की आज वैल्यू करीब ₹1 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

Silver Return: चांदी की कीमतें पहली बार 2 लाख पार पहुंच गई है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली। IBJA, के अनुसार, आज 18 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी 1,609 रुपए बढ़कर 2,01,250 रुपए हो गई, जो 21 साल पहले सिर्फ 10,000 रुपए में थी। इस दौरान महज 5 लाख रुपए का सिल्वर खरीदने वाले करोड़पति बन गए हैं। इस साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक ही इसने दोगुने से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है।

एक साल में चांदी ने कितना रिटर्न दिया?

अगर सिर्फ इस साल 2025 की बात करें तो चांदी ने हैरान कर देने वाला रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी। यानी सिर्फ एक साल के अंदर चांदी की कीमत में 1,15,233 रुपए प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है। इस तरह देखें तो 2025 में चांदी ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है।

दिसंबर 2025 के 18 दिनों में चांदी कितनी बढ़ी?

दिसंबर महीने में चांदी की कीमतों में खास तेजी देखने को मिली। महीने की शुरुआत यानी 1 दिसंबर को चांदी करीब 1,88,000 रुपए प्रति किलो थी। 5 दिसंबर को इसमें थोड़ी गिरावट आई और कीमत 1,87,000 रुपए तक पहुंची, लेकिन इसके बाद तेजी ने रफ्तार पकड़ ली। 17 दिसंबर तक चांदी 2,00,750 रुपए पर पहुंच गई। सिर्फ एक महीने में करीब 10% की बढ़त दर्ज की गई, जो चांदी के लिए काफी बड़ी मानी जा रही है।

21 साल पहले 5 लाख की चांदी आज 1 करोड़ की हो गई

बैंक बाजार के अनुसार, 2004 में चांदी की कीमत सिर्फ 10,000 रुपए प्रति किलो थी। अगर किसी ने उस समय सिर्फ 5 लाख रुपए की चांदी खरीदी होती, तो आज वही निवेश करीब ₹1 करोड़ की वैल्यू का हो गया होता। यानी 21 साल में चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। यही वजह है कि चांदी को लंबी अवधि का मजबूत निवेश माना जाता है।

चांदी की कीमत किस साल कितनी बढ़ी?

2004 में चांदी 10,000 रुपए किलो के आसपास थी। 2008 आते-आते यह 20,000 के करीब पहुंची। 2011 में कीमत 30,000 से 50,000 के बीच रही। 2020 में चांदी 60,000 रुपए किलो तक पहुंच गई। 2023 में यह 70,000 के आसपास रही और 2024 में 80,000 से 90,000 के बीच कारोबार करती दिखी। 2025 में पहली बार चांदी ने 1 लाख और फिर 2 लाख रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें