इंडिजीन की जबरदस्त एंट्री, टाटा मोटर्स के शेयर बेहाल, जानें मार्केट का हाल

Published : May 13, 2024, 12:51 PM IST
Share Market Update

सार

सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली है। इसमें दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट आई है। तो वहीं, इंडिजीन के शेयर्स की ओपनिंग शानदार रही। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट आई है। 

बिजनेस डेस्क. मार्केट खुलने के पहले दिन ही यानी सोमवार (13 मई) को शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में गिरावट और 7 में तेजी आई है। टाटा मोटर्स के शेयर में आज लगभग 8% की गिरावट है। वही,  इंडिजीन के शेयर्स की ओपनिंग शानदार रही। सेंसेक्स में 300 अंको से ज्यादा गिरावट के साथ 72 हजार 350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ 21,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

10 मई को बाजार में तेजी

आपको बता दें कि शुक्रवार यानी 10 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की तेजी के साथ 72,664 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 97 अंको की तेजी के साथ 22,055 के स्तर पर बंद हुआ था।

इसलिए आई बाजार में गिरावट

हाल ही में कई कंपनियों के तिमाही और एनुअल नतीजे बाजार पर असर पर पड़ रहा है। वहीं, चुनावों के नतीजें सत्ताधारी पार्टी को उम्मीद से कम परिणाम आने की आशंका के चलते विदेशी निवेशक पैसे विड्रॉल कर रहे है। बीते दिनों शेयरों में उछाल रहा, जिसके चलते इन्वेस्टर्स सावधानी के साथ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे है।

इंडिजीन की शानदार एंट्री

इंडिजीन का इश्यू प्राइस 452 रुपए था। ऐसे में इसकी शानदार एंट्री हुई है। इंडिजीन लिमिटेड के शेयर BSE पर ये 45% प्रीमियम के साथ 659.70 रुपए लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 44.61 प्रीमियम के साथ 655 रुपए पर लिस्ट हुआ।

इन शेयरों में आई गिरावट

सोमवार को स्टॉक मार्केट में कारोबार में 1472 शेयरों में तेजी और 1026 शेयरों में गिरावट आई है। वहीं, 183 शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा के शेयरों में हुआ, जिसमें 7.88% में गिरावट के साथ 964.35 रुपए पर आ गए है। BSE की 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई हैं। 

यह भी पढें…

शेयर बाजार में उथल-पुथल, इन शेयरों ने डुबाया निवेशकों का पैसा

इन 10 Stocks में डूबी निवशकों की गाढ़ी कमाई, 1 तो अर्श से फर्श पर

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?