
Why Market Crashed Today : ट्रंप की टैरिफ ने पूरा शेयर बाजार हिला दिया है। सोमवार 7 अप्रैल को सेंसेक्स 3000 अंक गिरकर करीब 72,300 पर आ गया, निफ्टी में 900 अंकों की गिरावट आई। ये लुढ़कर 22,000 से नीचे आ गया। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स के 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील हो या टाटा मोटर्स या फिर इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियां बड़े दबाव में नजर आ रही हैं। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आईटी, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स सभी में भयंकर गिरावट है। जानिए इसके पीछे का कारण क्या है...
ट्रंप के टैरिफ के बाद मची हलचल के बीच दुनियाभर के बाजार ढेर हो गए हैं। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई (Nikkei 225) में 6%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स (KOSPI) में 4.50%, चीन का शंघाई इंडेक्स (SSE Composite Index) 6.50% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग (Hang Seng Index) 10% नीचे आ गया है। अमेरिकी बाजारों में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला है। 3 अप्रैल को डाउ जोन्स 3.98%, S&P 500 इंडेक्स 4.84% और नैस्डेक कंपोजिट 5.97% तक गिर गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% समेत दुनियाभर में टैरिफ लगाया है। इसमें वियतनाम पर 46%, चीन पर 34%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24% और यूरोपीय यूनियन पर 20% का टैरिफ लगाया गया है। इसके बाद से ही शेयर बाजार में गिरावट है।
अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जबाव में चीन ने शुक्रवार, 4 अप्रैल को उस पर 34% का जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, जो 10 अप्रैल से लागू होगा। इसका असर भी बाजारों पर देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी टैरिफ से सामान महंगा होने से खरीदारी कम होगी, जिसका असर अर्थव्यवस्था की ग्रोथ पर पड़ सकता है। मांग कम होने से कच्चे तेल के दाम भी गिर गए हैं। कमजोर इकोनॉमिक संकेत से निवेशकों में हलचल है और भरोसा हिल रहा है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News