
Stock market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 5 अगस्त को शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। अमेरिका में मंदी की आहट और इजराइल-ईरान के बीच युद्ध की आशंका के डर से सेंसेक्स-निफ्टी ढेर हो गए। BSE सेंसेक्स करीब 2500 अंक नीचे है, जबकि निफ्टी में भी 750 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
शेयर बाजार में साल की दूसरी बड़ी गिरावट
5 अगस्त को एक समय सेंसेक्स 2700 अंकों (3.31%) की गिरावट के साथ 78200 के लेवल तक पहुंच गया था। ये इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के रिजल्ट वाले दिन यानी 4 जून को सेंसेक्स में 4389 अंक (5.74%) की गिरावट देखने को मिली थी। तब यर बाजार 72,079 के लेवल पर क्लोज हुआ था।
Market Crash: निवेशकों ने एक झटके में गंवाए 17 लाख करोड़, 42 शेयर 52 वीक Low पर
14 दिन में 2 बड़े गोते लगा चुका शेयर बाजार
शेयर बाजार पिछले 14 दिन में दो बड़ी गिरावट झेल चुका है। पहली गिरावट 23 जुलाई को बजट वाले दिन देखने को मिली थी। तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होते ही सेंसेक्स 1266.17 अंक टूटकर 79,235.91 और निफ्टी 435.05 अंक के नुकसान के साथ 24,074.20 पर पहुंच गया था। वहीं, 5 अगस्त को सेंसेक्स एक समय 2700 अंकों की गिरावट के साथ 72000 के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली।
इन सेक्टर को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी इंडेक्स में दिखी। ये 4% से ज्यादा टूट गया। इससे पहले 2008 में आई महामंदी की सबसे बड़ी वजह भी रियल एस्टेट सेक्टर ही बना था। 5 अगस्त की गिरावट में रियल्टी इंडेक्स के बाद सबसे ज्यादा गिरने वाले सेक्टर्स में बैंक, मेटल, आईटी, ऑटो और PSU इंडेक्स हैं। इन सभी में करीब 3% की गिरावट है।
ये भी देखें :
Stock Market Crash: 197 शेयरों पर लोअर सर्किट, 2891 स्टॉक्स लाल निशान पर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News