भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 7 कारोबारी सत्रों से लगातार जारी तेजी गुरुवार 24 अप्रैल को थम गई। सेंसेक्स जहां 315 अंक टूटकर बंद हुआ वहीं निफ्टी भी 24,250 के अहम स्तर से नीचे लुढ़क गया। शुक्रवार 25 अप्रैल को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, जानते हैं।
24 अप्रैल को सभी सेक्टर्स में दिखा बिकवाली का दबाव
गुरुवार 24 अप्रैल के कारोबार में लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव देखा गया। हालांकि, मेटल और फार्मा जैसे कुछ चुनिंदा सेक्टर्स हरे निशान में बंद हुए।
27
FMCG और रियलिटी इंडेक्स में 1% की गिरावट
निफ्टी फार्मा इंडेक्स में जहां 1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली, वहीं एफएमसीजी और रियलिटी इंडेक्स में 1% की गिरावट रही।
37
BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स रहे फ्लैट
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग फ्लैट रहे। कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 0.39% की गिरावट के साथ 79,801 के लेवल पर बंद हुआ।
BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 429.63 लाख करोड़
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 429.63 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबार सत्र में ये 430.47 लाख करोड़ रुपए पर था।
57
BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 84000 करोड़ की कमी
यानी BSE में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 84000 करोड़ रुपए की कमी आई है। यानी निवेशकों की संपत्ति को एक ही दिन में इतना नुकसान हुआ है।
67
सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में रही बढ़त
BSE सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक के स्टॉक में 3.24% की सबसे ज्यादा तेजी रही। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा औ सन फार्मा के शेयर 0.87% से लेकर 1.77% की बढ़त के साथ बंद हुए।
77
Sensex के 30 में से 17 शेयरों ने किया सबसे ज्यादा नुकसान
इसके अलावा सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। इसमें हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर में 4% की गिरावट रही। भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 0.57% से 1.96% तक की गिरावट रही।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News