सुनील शेट्टी ने लॉन्च किया नया फूड डिलिवरी ऐप Waayu, जोमैटो-स्विगी को मिलेगी कड़ी टक्कर

Published : May 09, 2023, 08:32 PM IST
Suniel Shetty

सार

सुनील शेट्‌टी ने मंगलवार 9 मई को एक नए फूड डिलीवरी ऐप को लॉन्च किया। ये ऐप आने के बाद अब स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलिवरी ऐप को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। बता दें कि सुनील शेट्टी इसके ब्रैंड एम्बेसडर होने के साथ ही इन्वेस्टर भी हैं।

Suniel Shetty Launch Food Delivery App Waayu: सुनील शेट्‌टी ने मंगलवार 9 मई को एक नए फूड डिलीवरी ऐप को लॉन्च किया। इस वायु ऐप के फाउंडर अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे हैं। ये ऐप आने के बाद अब स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलिवरी ऐप को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि, वायु ऐप की सर्विस अभी सिर्फ मुंबई में ही शुरू हुई है। हालांकि, कंपनी देश के अन्य मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में भी इसका विस्तार करना चाहती है।

Waayu App पर 1500 से ज्यादा रेस्टोरेंट रजिस्टर्ड 
'वायु' ऐप पर मुंबई शहर के कई बड़े होटल्स और रेस्त्रां को ऑनबोर्ड किया गया है। इनमें भगत ताराचंद, बनाना लीफ, शिव सागर, महेश लंच होम, गुरु कृपा, फारसी दरबार, लाडू सम्राट और कीर्ति महल जैसे जाने-माने रेस्टोरेंट शामिल हैं। फिलहाल इस ऐप पर 1500 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स रजिस्टर हैं, जो अगले तीन महीनों में मुंबई और पुणे में बढ़कर 10,000 तक पहुंचने का अनुमान है।

सुनील शेट्टी वायु के ब्रैंड एम्बेसडर और इन्वेस्टर

बता दें कि वायु ऐप को मुंबई स्थित इंडियन होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (AHAR) सपोर्ट करता है। सुनील शेट्टी इस ऐप के ब्रैंड एम्बेसडर होने के साथ ही इन्वेस्टर भी हैं। यानि इसमें उनका पैसा भी लगा है। बता दें कि सुनील शेट्टी पहले भी कई स्टार्टअप्स में पैसा लगा चुके हैं। उन्होंने फरवरी, 2022 में एक फिटनेस स्टार्टअप एक्वाटीन में इन्वेस्ट किया था। साथ ही वे इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

कमीशन चार्ज बिल्कुल नहीं लेगा Waayu

दावा किया जा रहा है कि Waayu ऐप से फूड बुक करने पर जीरो कमीशन होगा। यानी कमीशन चार्ज बिल्कुल भी नहीं लिया जाएगा। बता दें कि वायु ऐप मुंबई के अलावा आसपास के सब-अर्बन इलाकों जैसे मीरा भायंदर, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे के रेस्टोरेंट्स को भी ऑनबोर्ड कर रहा है।

Zomato और Swiggy ले रहे ज्यादा कमीशन

बता दें कि फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) काफी ज्यादा कमीशन ले रहे हैं। मुंबई के कई होटल और रेस्टोरेंट ने इसकी शिकायत भी की है। ऐसे में वायु ऐप इन दोनों फूड डिलिवरी ऐप को अच्छी-खासी टक्कर दे सकता है।

ये भी देखें : 

गूगल-फेसबुक के मालिकों से आगे निकले मुकेश अंबानी, जानें अमीरों की लिस्ट में किस नंबर पर हैं गौतम अडाणी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?