सुशील मोदी से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें परिवार में किसके पास कितना पैसा

Published : May 14, 2024, 12:59 PM ISTUpdated : May 14, 2024, 03:16 PM IST
Sushil Kumar Modi 1

सार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन 13 मई की रात हुआ। उन्होंने 3 अप्रैल को ही खुद के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। सुशील मोदी और उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज ने लव मैरिज की थी। जानिए उनकी नेटवर्थ।

बिजनेस डेस्क. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 13 मई की रात देहांत हो गया। उनकी उनकी उम्र 72 साल थी। करीब 7 महीने पहले गले में दर्द होने पर उन्होंने जांच करवाई थी। इस जांच में उन्हें कैंसर का पता चला था। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। आज शाम 4 बजे पटना के गुलबी घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस दुख की घड़ी में देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं।

कितनी है सुशील मोदी की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशील मोदी के पास 5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। लेकिन नकदी सिर्फ 42 हजार रुपए है। उनके पास 57,470 रुपए की LIC यानी भारतीय बीमा निगम से बीमा खरीदा हुआ था। उनके पास 5 लाख रुपए की सोने के गहने है और उनके पास 21 लाख रुपए का सोना है। सुशील मोदी ने 2019 में सुशील मोदी ने नोएडा में 29 लाख रुपए का फ्लैट खरीदा था। सुशील मोदी पर 17 लाख रुपए का कर्ज था।

सुशील मोदी से ज्यादा उनकी पत्नी की आय

सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज की संपत्ति उनसे ज्यादा है। उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज की संपत्ति 7.22 करोड़ रुपए हैं। सुशील मोदी के दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक, साल 2018-19 में सुशील मोदी की आय 4 लाख 150 रुपए थी और उनकी पत्नी की आय 13 लाख 5 हजार 490 रुपए थी। वहीं, जेसी जॉर्ज के पास 450 ग्राम सोने के गहने है।

3 अप्रैल को दी थी कैंसर की दी थी जानकारी

आपको बता दें कि सुशील मोदी ने 3 अप्रैल को कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि 6 महीने से कैंसर से पीड़ित है। उन्होंने लिखा था कि बीमारी के चलते वह चुनाव में सक्रिय नहीं हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें…

72 साल में हुआ BJP नेता सुशील मोदी का निधन, अंतिम संस्कार आज, जानिये खास बातें

जेपी का एक और चेला दुनिया को कहा अलविदा...राजनैतिक सफर को विराम दे अनंत यात्रा पर निकले सुशील कुमार मोदी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें