
Tata Capital IPO Expected Date: टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में हो सकता है और इससे कंपनी करीब 17,200 करोड़ रुपए जुटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और इस आईपीओ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो 5 बातें आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
टाटा कैपिटल कुल 47.58 करोड़ शेयर्स बेचेगी। इसमें 21 करोड़ इक्विटी शेयर्स फ्रेश इश्यू और 26.58 करोड़ शेयर्स ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में होंगे। OFS में टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेच रही है, जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन 3.58 करोड़ शेयर ऑफर कर रही है।
टाटा कैपिटल IPO के बाद 18 बिलियन डॉलर यानी 1.59 लाख करोड़ रुपए की वैल्यूएशन हासिल करने की उम्मीद है। कंपनी की फाइनेंशियल ग्रोथ भी शानदार रही है। मार्च 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट 1,000 करोड़ रुपए थे, जो पिछले साल 765 करोड़ से करीब 31% ज्यादा है। ऑपरेशन से रेवेन्यू 7,478 करोड़ रुपए आए, जो पिछले साल 4,998 करोड़ से करीब 50% ज्यादा है। FY 2024-25 का टोटल रेवेन्यू 28,313 करोड़ और नेट प्रॉफिट 3,655 करोड़ है।
टाटा कैपिटल को RBI से अपर लेयर NBFC का दर्जा मिला है। RBI नियम के अनुसार, NBFC को 3 साल के अंदर शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी है। कंपनी ने सितंबर 2022 में क्वालिफाई किया था। आईपीओ बोर्ड की मंजूरी फरवरी 2025 में मिली।
टाटा कैपिटल ने IPO के लिए 10 बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकों को सलाहकार नियुक्त किया है। इनमें SBI कैपिटल, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, HSBC सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल, BNP पारिबास, सिटी और जेपी मॉर्गन शामिल हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी IPO या शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार के सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- सोना, शेयर या PPF: पैसे को सबसे तेजी से कौन बढ़ाएगा? देख लीजिए 30 साल का डेटा