Turkey की कंपनी को दिन में दिखाए तारे, भारत के इस कदम से 1 दिन में 1700 करोड़ का नुकसान

Published : May 18, 2025, 08:27 PM IST

Turkish Company Celebi Aviation: भारत से जंग में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। एक तरफ जहां लोगों ने तुर्की का बायकॉट शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उसकी कंपनी Celebi Aviation को एक ही दिन में 1700 करोड़ का फटका लगा है।

PREV
16
भारत ने रद्द किया तुर्की की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस

भारत के 9 एयरपोर्ट पर काम करने वाली तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी को भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। यानी तुर्की की ये कंपनी अब भारत में काम नहीं कर पाएगी।

26
तुर्की की कंपनी Celebi Aviation को तगड़ा नुकसान

भारत सरकार द्वारा ये कदम उठाते ही सेलेबी एविएशन के शेयर अर्श से फर्श पर आ गए। कंपनी को एक ही दिन में 200 मिलियन डॉलर (करीब 1700 करोड़ रुपये) का तगड़ा नुकसान हुआ है।

36
ISE में कंपनी का स्टॉक 20% तक टूटा

इस्तांबुल स्टॉक एक्सचेंज में Celebi Aviation का स्टॉक 20% तक टूट गया। 16 मई को स्टॉक 222 अंक टूटकर 2002 लीरा पर आ गया। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 4.8 अरबलीरा (करीब 10,700 करोड़ रुपये) तक टूट गया।

46
भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से रद्द की सिक्योरिटी क्लियरेंस

बता दें कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी। इसमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया भी शामिल है।

56
Celebi Aviation की कमाई का एक तिहाई आता था भारत से

तुर्की की कंपनी Celebi Aviation की कुल कमाई का लगभग एक तिहाई हिस्सा भारत से ही जनरेट होता था। जो अब पूरी तरह बंद हो चुका है।

66
ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की ने दिया था पाकिस्तान का साथ

भारत सरकार ने ये फैसला तुर्की से बढ़ते तनाव के चलते लिया है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने भारत के दुश्मन पाकिस्तान का साथ दिया था। इस लड़ाई में पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन्स का इस्तेमाल किया था।

Read more Photos on

Recommended Stories