अब फ्री में नहीं मिलेगा Twitter Blue, भारत में भी सब्सक्रिप्शन की शुरुआत, 900 रुपए हर महीने भरने होंगे

Published : Feb 09, 2023, 09:24 AM ISTUpdated : Feb 09, 2023, 09:33 AM IST
Twitter subscription service

सार

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) ने भारत में भी अब सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू कर दी है। भारत में Twitter Blue सर्विस के लिए यूजर को 650 रुपए प्रति महीना भरना होगा।

वर्ल्ड न्यूज. अगर आप twitter पर ब्ल्यू टिक पाना चाहते हैं या उसे बकरार रखना चाहते हैं, तो अब आपको ये सेवा फ्री में नहीं मिलेगी। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) ने भारत में भी अब सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू कर दी है। भारत में Twitter Blue सर्विस के लिए यूजर को 650 रुपए प्रति महीना भरना होगा। वेब यूजर्स को Twitter Blue के लिए 650 रुपए हर महीने, जबकि मोबाइल यूजर्स को 900 रुपए प्रति महीने शुल्क देना होगा।

एलन मस्क के ट्विटर ने पिछले दिनों अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में Twitter Blue सर्विस स्टार्ट की थी। इन देशों में Twitter Blue का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 8 डॉलर प्रति महीने का शुल्क निर्धारित किया गया है। अगर यहां के लोग सालाना सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो उन्हें 84 डॉलर भरने होंगे। twitter ने कहा था कि वो 3 डॉलर अधिक चार्ज करके गूगल को कमिशन देगा। भारत में सालाना शुल्क 6800 रुपए रखा गया है।

Twitter की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर भी यूजर्स को पैसे देकर ब्लू वेरिफेशन बैज दिया जा सकता है। इंस्टाग्राम भी अपने नोटेबल यूजर्स को ब्लू टिक वैरिफिकेशन देता है। अब तक इंस्टाग्राम पर यह बैज कंपनी खुद वैरिफिकेशन के बाद देती है, लेकिन अब रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi की तरफ से दिए गए एक कोड के अनुसार पता चला है कि इंस्टाग्राम में बहुत जल्द ब्लू बैज के लिए पेड वेरिफिकेशन फीचर एड कर सकता है। क्लिक करके पढ़ें

ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही एलन मस्क (Alon Musk) ट्विटर में आए दिन नए बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर पर एक सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, जो अकाउंट वेरिफिकेशन से जुड़ा हुआ है। वेरिफाइड अकाउंट के लिए ट्विटर की पुरानी ब्लू टिक पॉलिसी (Blue tick policy) में बदलाव कर दिया गया है। अब वेरिफाइड अकाउंट तीन अलग-अलग रंगों में नजर आने लगे हैं। क्लिक करके पढ़ें

13 अप्रैल को एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। मस्क ने इस प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन तब यह डील होल्ड पर रख दी गई थी। इसके बाद 8 जुलाई को एलन मस्क ने यह डील कैंसल करने का फैसला किया। फिर अचानक से अक्टूबर की शुरुआत में मस्क ने फिर से डील करने की ठानी। एलन मस्क 26 अक्टूबर को ट्विटर के दफ्तर में दिखाई दिए थे। इसके बाद यह तय मान लिया गया था कि डील पक्की हो चुकी है। क्लिक करके पढ़ें डिटेल्स

यह भी पढ़ें

Adani कमबैक : ग्रुप के शेयरों ने फिर भरी उड़ान, अडाणी इंटरप्राइजेज ने पार किया 2200 का लेवल, पोर्ट में भी 7% से ज्यादा तेजी

RBI का छठीं बार झटका, रेपो रेट 0.25% बढ़ाई, कार-होम लोन पर अब आपको अधिक EMI भरनी पड़ेगी

 

PREV

Recommended Stories

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? जानें सरकार की तरफ से लेटेस्ट अपडेट
तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग