अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ग्रुप के कई शेयर 60 से 70% तक गिर गए थे। हालांकि, निचले स्तर से शेयरों में जबर्दस्त रिकवरी देखी जा रही है। ग्रुप के ज्यादातर शेयर 5 से 20% तक बढ़े। 

Adani Share Price: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ग्रुप के कई शेयर 60 से 70% तक गिर गए थे। हालांकि, निचले स्तर से शेयरों में जबर्दस्त रिकवरी देखी जा रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड, अडाणी विल्मर और अडाणी ट्रांसमिशन जैसे शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अडाणी एंटरप्राइजेज में 18% की तेजी :

मंगलवार को अडाणी एंटरप्राइजेज 1800 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं बुधवार को शेयर 1840 के स्तर पर खुला और इसमें लगातार तेजी बनी हुई है। बुधवार को शेयर ने 2222 रुपए का स्तर छुआ। आखिर में शेयर 20% से ज्यादा की तेजी के साथ 2164 रुपए पर बंद हुआ। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयर 1017 रुपए तक गिर गया था।

अडाणी पोर्ट भी 7.5% बढ़ा :

ग्रुप का एक और शेयर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को शेयर हरे निशान में बंद हुआ था। वहीं, बुधवार को भी इसमें तेजी बरकरार है। शेयर 8% बढ़कर 599 रुपए के लेवल पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 605 रुपए का हाई बनाया है।

अडाणी विल्मर में 5% का उछाल :

अडाणी ग्रुप के एक और शेयर अडाणी विल्मर में 5% की तेजी देखी जा रही है। बुधवार को शेयर 415 के लेवल पर खुला और 418 रुपए तक पहुंच गया। हालांकि, शेयर में 418.80 के लेवल पर अपर सर्किट लग गया है।

अडाणी ट्रांसमिशन में भी 4.5% की तेजी :

अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में भी तेजी देखी जा रही है। यह शेयर बुधवार को 1271 के लेवल पर ओपन हुआ और 1314 का हाई बनाया। फिलहाल शेयर 1310 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।

अडाणी ग्रुप के शेयरों की कीमतें :

कंपनी का नामशेयर की कीमत (रुपए में)
अडाणी एंटरप्राइजेज2031
अडाणी पोर्ट्स593
अडाणी पावर181
अडाणी ट्रांसमिशन1314
अडाणी ग्रीन एनर्जी833
अडाणी टोटल गैस1391
अडाणी विलमर418

ये भी देखें : 

Gautam Adani Family: बहू वकील तो पत्नी डॉक्टर, मिलिए गौतम अडाणी की फैमिली से