Union Budget 2025 live: पहली फरवरी 2025 को देश का आम बजट (Budget 2025) पेश होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करेंगी। लगातार 8वीं बार बजट पेश करने जा रहीं फाइनेंस मिनिस्टर के बजट से देश की जनता उम्मीद लगाए हुए है। देश के खास से आम तक की निगाहें इस बजट पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं देश की बजट में इस बार मध्यमवर्ग, किसान, युवा, महिलाओं और व्यापारियों के लिए क्या खास है?

08:28 AM (IST) Feb 01
अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा है कि बजट 2025 में करदाताओं, विशेष रूप से निम्न मध्यम आय वर्ग के लोगों को राहत मिल सकती है। नरेंद्र मोदी सरकार का लक्ष्य धीमी अर्थव्यवस्था में खपत को बढ़ावा देना है। 7-10 लाख रुपए तक आमदनी वाले लोगों को सरकार राहत दे सकती है। उन्हें अतिरिक्त छूट दी जा सकती है।
07:58 AM (IST) Feb 01
उम्मीद की जा रही है कि बजट 2025 में केंद्र सरकार PLI योजनाओं का दायरा बढ़ा सकती है। इससे कपड़ा, हस्तशिल्प और चमड़ा जैसे उद्योग में रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन योजनाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में जारी रखा जा सकता है। इससे बड़ी सफलता मिली है।
07:28 AM (IST) Feb 01
केंद्रीय बजट 2025-26 में करदाताओं, व्यवसायों और प्रमुख उद्योगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के इंतजाम किए जाने की उम्मीद है। आशा है कि सरकार पूंजीगत व्यय बढ़ाएगी। टैक्सपेयर्स नई व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। 10 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को टैक्स फ्री करने की मांग है।
12:00 AM (IST) Feb 01
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की चर्चा के अलावा हर वर्ग की चिंता जताते हुए राहत देने की बात दोहराई. राप्ट्रपति ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा- 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान का मिला और छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट भी दोगुनी हुई। इसके अलावा 3 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य भी पूरा हुआ।
11:49 PM (IST) Jan 31
बजट वाले दिन यानी शनिवार को शेयर बाजार स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के लिए ओपन रहेगा। भारत के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बजट वाले दिन इसलिए भी शेयर बाजार खोलने का फैसला किया गया है ताकि निवेशक बजट पर रिएक्शन दे सकें। टॉक मार्केट सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक खुले रहेंगे। कमोडिटी डेरिवेटिव्स का कारोबार शाम 5 बजे तक चलेगा।
11:35 PM (IST) Jan 31
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के नेट कंट्रीब्यूशन वित्त वर्ष 2019 में 61 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 1.31 करोड़ हो गए हैं। अप्रैल-नवंबर, 2024 में नेट ग्रोथ 95.6 लाख तक पहुंच गई, जो मुख्य रूप से युवाओं की वजह से थी। 18 से 25 साल की आयु वाले श्रमिकों ने नेट सैलरी ग्रोथ में 47% का योगदान दिया। ये रोजगार के बढ़ते रुझान को बताता है।
11:21 PM (IST) Jan 31
प्रधानमंत्री ने बजट को लेकर कहा, “इस बजट से भारत के विकास का विश्वास और बढ़ेगा। हमारे तीसरे कार्यकाल में सरकार का उद्देश्य समग्र विकास है। हमारा देश युवा शक्ति से भरपूर है, और आज के 20-25 साल के युवा जब 45-50 साल के होंगे, तो वे विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी होंगे।”
11:08 PM (IST) Jan 31
इकोमॉनिक सर्वे में इस बात पर जोर दिया गया है कि भविष्य में युवाओं के मेंटल हेल्थ ही अर्थव्यवस्था को बूस्ट देगी। ऐसे में लाइफस्टाइल च्वॉइस, वर्कप्लेस कल्चर और परिवार के हालात प्रोडक्टिविटी के लिए काफी मायने रखते हैं।
10:54 PM (IST) Jan 31
सितंबर, 2024 में 704.9 अरब डॉलर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार जनवरी, 2024 के अंत में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 616.7 अरब डॉलर से बढ़कर सितंबर 2024 में 704.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया। हालांकि, 17 जनवरी 2025 को खत्म हुए हफ्ते में ये घटकर 623.98 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट दिसंबर 2024 के मुताबिक, बैंकिंग सिस्टम में सकल NPA सकल ऋण और अग्रिमों के 2.6 प्रतिशत के 12 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
10:40 PM (IST) Jan 31
इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, 2024-25 के लिए GST कलेक्शन 11% बढ़कर 10.62 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। बता दें कि दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 4 महीने के निचले स्तर पर रही। पिछले महीने यानी दिसंबर, 2024 में महंगाई घटकर 5.22% रह गई। इससे पहले नवंबर में महंगाई दर 5.48% पर थी। वहीं, इससे 4 महीने पहले यानी अगस्त 2024 में ये 3.65% पर थी।
10:26 PM (IST) Jan 31
2023-24 की सालाना आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 2017-18 में 6 प्रतिशत से लगातार कम होते हुए 2023-24 में 3.2 प्रतिशत हो गई है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-2025 की दूसरी तिमाही में 15 साल और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शहरी बेरोजगारी दर वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत की तुलना में सुधरकर 6.4 प्रतिशत हो गई।
10:06 PM (IST) Jan 31
पिछले 7 साल में लेबर मार्केट के हालात काफी बेहतर हुए है। वित्त वर्ष 2023-24 में बेरोजगारी दर गिरकर 3.2% पर आ गई।
09:52 PM (IST) Jan 31
वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सर्विस सेक्टर में 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-नवंबर 2024 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय 8.2 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
वित्त वर्ष 2024-2025 में खुदरा महंगाई दर 5.4% थी, जो अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% रह गई।
09:35 PM (IST) Jan 31
फाइनेंशियल ईयर 2025-2026 की पहली छमाही में अच्छे रबी उत्पादन के चलते खाने-पीने की चीजों के दाम कंट्रोल में रहने का अनुमान।
09:13 PM (IST) Jan 31
खराब मौसम, कम उपज के चलते सप्लाई चेन में बाधा आने से खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़ी। हालांकि, वित्त वर्ष 2024-2025 की चौथी तिमाही में महंगाई में कमी की उम्मीद जताई गई है।
09:03 PM (IST) Jan 31
सर्वे में कहा गया है कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए कम से कम दो दशकों तक 8% की ग्रोथ जरूरी है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सर्विस सेक्टर में 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-नवंबर 2024 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय 8.2 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
08:46 PM (IST) Jan 31
शुक्रवार को संसद में पेश किए गए 2025 के आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी आएगी। विश्व बैंक के अक्टूबर 2024 के कमोडिटी मार्केट आउटलुक का हवाला देते हुए, सर्वेक्षण में वस्तुओं की कीमतों में सामान्य गिरावट का अनुमान लगाया गया है। 2025 में 5.1% और 2026 में 1.7% की गिरावट की उम्मीद है।
08:29 PM (IST) Jan 31
31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे 2025 पेश किया। इसमें अर्थव्यवस्था की स्थिति, मौद्रिक और वित्तीय क्षेत्र विकास, महंगाई, इन्वेस्टमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रीज, सर्विसेज, एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग, जलवायु, पर्यावरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलावा रोजगार एवं कौशल विकास संबंधी अनुमान और आंकड़े पेश किए गए। आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया कि कैसे 2017-18 से बेरोजगारी दर में लगातार कमी आ रही है। पढ़ें पूरी खबर…
08:07 PM (IST) Jan 31
18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। अभिभाषण की शुरुआत राष्ट्रपति ने कुंभ हादसे में हुए दुखद घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करते हुए की। पढ़िए पूरी खबर…
07:53 PM (IST) Jan 31
संसद का बजट सत्र 2025 काफी महत्वपूर्ण होने के साथ हंगामादार भी है। महत्वपूर्ण इसलिए क्योंकि दिल्ली चुनाव को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मिडिल क्लास के लिए कई राहत भरा ऐलान कर सकती हैं तो हंगामादार इसलिए क्योंकि वक्फ बिल की जेपीसी रिपोर्ट पेश होने के साथ फाइनेंस बिल को भी सदन में पेश किया जा सकता है। संसद में इस बार 16 महत्पूर्ण बिल सदन में रखा जाएगा। हालांकि, बजट सत्र की शुरुआत आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 से किया गया। इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया। पढ़ें कौन-कौन बिल होगा पेश…