सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और उन्होंने अपने अभिभाषण की शुरुआत कुंभ हादसे पर दुख जताया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। 

आज 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला दिन है। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। अपने अभिभाषण की शुरुआत उन्होंने कुंभ हादसे में हुए दुखद घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करते हुए की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "इस समय महाकुंभ भी चल रहा है, और वहां हुए हादसे पर मैं दुख प्रकट करती हूं। कुछ दिन पहले हमने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी खोया है, जिन्होंने 10 वर्षों तक देश की सेवा की। उन्हें मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"

महाकुंभ हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार अब तीन गुना तेज गति से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि देश आज बड़े फैसलों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है, और इस प्रक्रिया में महिलाओं, किसानों, और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। किसान, गरीब सरकार की प्राथमिकता रही है। एक देश एक चुनाव पर सरकार काम कर रही है।" राप्ट्रपति ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा- 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान का मिला और छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट भी दोगुनी हुई। इसके अलावा 3 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य भी पूरा हुआ।
 

सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8वें वेतन आयोग के बारे में कहा, “सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बहुत फायद मिलेगा। भारत जल्द ही 3 सबसे बडे अर्थवयस्था बनेगा। इस सरकार में मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। सरकारी उड़ान योजना से हवाई यात्रा का सपना पूरा होगा।”

'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती डिपफेक'

इसके अलावा राप्ट्रपति ने कहा, "डिपफेक जैसे टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए चुनौती भी हो गया है. इन साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हैं."

1 फरवरी को तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत की थी। सत्र के दूसरे दिन, यानी 1 फरवरी को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18वीं लोकसभा और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा, जो उनके नेतृत्व में सरकार की आर्थिक दिशा को स्पष्ट करेगा।

यह भी पढ़ें: नारी अधिकार को लेकर किए जाएंगे कई निर्णय, बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी