Published : May 14, 2025, 07:10 PM ISTUpdated : May 18, 2025, 11:27 AM IST
Varanasi to Delhi Cheapest Flight: गर्मी के सीजन में यात्रियों को लुभाने के लिए एयरलाइन कंपनियां तमाम तरह के ऑफर दे रही हैं। इसके तहत वाराणसी से दिल्ली की फ्लाइट ट्रेन के फर्स्ट एसी से भी कम में मिल रही है।
आप भी बनारस से दिल्ली प्लेन से जाना चाहते हैं तो 18, 19 और 20 मई को Air India Experess महज 3048 रुपए में फ्लाइट टिकट ऑफर कर रही है।
28
बनारस से कब टेकऑफ करेगी फ्लाइट
goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, Air India Express की ये फ्लाइट बनारस से रात 9.30 बजे टेकऑफ करेगी। वहीं 1 घंटा 40 मिनट बाद रात 11.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट लैंड करेगी।
38
18 मई को Air India की भी फ्लाइट
वहीं, 18 मई को Air India की फ्लाइट टिकट 3271 रुपए में मिल रही है। ये उड़ान दोपहर 12.50 बजे बनारस से टेकऑफ कर 2.30 बजे दिल्ली लैंड करेगी।
IndiGo में बनारस से दिल्ली का किराया महज 3294 रुपए
वहीं, 18 मई को ही IndiGo की उड़ान सुबह 6.55 पर बनारस एयरपोर्ट से उड़ान भरके 8.25 बजे दिल्ली लैंड करेगी। इसका किराया महज 3294 रुपए है।
58
Air india Express की उड़ान सिर्फ 2997 रुपए में
19 मई को Air india Express की बनारस से दिल्ली की उड़ान महज 2997 रुपए में मिल रही है। ये फ्लाइट रात साढ़े 9 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रात 11.10 पर दिल्ली लैंड करेगी।
68
डेढ़ घंटे में बनारस से दिल्ली
इसी तरह 19 मई को IndiGo की एक अन्य उड़ान सुबह 6.55 बजे बनारस से उड़ान भरके सुबह 8.25 पर दिल्ली लैंड करेगी। इसका एक तरफ का इकोनॉमी क्लास का किराया 3294 रुपए है।
78
कितना है बनारस से दिल्ली ट्रेन का किराया
अगर आप बनारस से दिल्ली व्हाया ट्रेन सफर करते हैं तो वंदेभारत एक्सप्रेस में एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 3305 रुपए है। वहीं राजधानी एक्सप्रेस में आपको 3575 रुपए खर्च करने होंगे।
88
पूर्वा और दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों में फर्स्ट एसी का किराया
इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी का किराया 2740 रुपए और बाकी एक्सप्रेस ट्रेनों में 2700 रुपए के आसपास है। यानी आप ट्रेन के फर्स्ट एसी के किराए में प्लेन का सफर कर सकते हैं।