सिर्फ डेढ़ घंटे में दिल्ली! बनारस से ₹4,400 की नॉन-स्टॉप फ्लाइट, जानें कब

Published : Jan 07, 2026, 08:02 PM IST

Varanasi to Delhi Cheap Flights: वाराणसी से नई दिल्ली जाने की तैयारी है, लेकिन ट्रेन का 10-12 घंटे का सफर बोरिंग लग रहा है, तो फ्लाइट से सिर्फ डेढ़ घंटे में राजधानी पहुंच सकते हैं। 8-12 जनवरी 2026 तक कई ऑप्शन मौजूद हैं। जानिए सबसे सस्ती फ्लाइट कब है 

PREV
15

8 जनवरी 2026 को वाराणसी से दिल्ली तक फ्लाइट

  • गुरुवार को आप एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1049 चुन सकते हैं, जो 15:55 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगी और 17:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी है। सफर का समय सिर्फ डेढ़ घंटे है और टिकट की कीमत ₹4,499 है।
  • इसी दिन 14:45 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 1252 फ्लाइट भी उपलब्ध है, जो थोड़ी जल्दी निकलती है और 16:20 बजे नई दिल्ली पहुंचती है, टिकट की कीमत ₹4,873 है।
  • इंडिगो की 6E 5040 फ्लाइट 15:55 बजे उड़ान भरती है और 17:25 बजे नई दिल्ली उतरती है, जबकि इंडिगो की 6E 6632 फ्लाइट 18:00 बजे वाराणसी से रवाना होकर 19:35 बजे नई दिल्ली में उतरेगी, कीमत क्रमशः ₹5,385 और ₹5,725 है।
25

9 जनवरी 2026: सस्ता भी और सही टाइम भी

  • शुक्रवार को भी कई ऑप्शन हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1049 फ्लाइट ₹4,499 में उपलब्ध है, वहीं इंडिगो 6E 5040 फ्लाइट ₹4,775 में है।
  • स्पाइसजेट की SG 9719 फ्लाइट 12:45 बजे उड़ान भरती है और 14:15 बजे नई दिल्ली उतरती है, कीमत ₹4,839 है।
  • इसी दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1252 और इंडिगो 6E 2321 भी विकल्प हैं, जिनकी कीमतें क्रमशः ₹4,873 और ₹5,069 हैं।
35

10 जनवरी 2026: वीकेंड ट्रैवल है तो पहले बुक करें

  • शनिवार को फ्लाइट का किराया थोड़ा ऊपर जा सकता है, क्योंकि वीकेंड पर डिमांड ज्यादा रहती है। फिर भी अगर आप पहले से बुकिंग करते हैं तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अभी भी ₹4,873 में मिल रही है, जबकि IX 1049 फ्लाइट की कीमत ₹6,190 है।
  • स्पाइसजेट SG 9719 और इंडिगो 6E 6632 की फ्लाइट्स क्रमशः ₹6,224 और ₹6,486 में उपलब्ध हैं।
45

11 जनवरी 2026: रविवार को भी नॉन-स्टॉप फ्लाइट

  • रविवार को स्पाइसजेट SG 9719 फ्लाइट 12:45 बजे उड़ान भरती है और 14:15 बजे नई दिल्ली उतरती है, कीमत ₹5,199 है।
  • इंडिगो की दो फ्लाइट्स 6E 5040 और 6E 2321 क्रमशः 15:55 और 13:00 बजे उड़ान भरती हैं, कीमत ₹6,909 और ₹7,363 है।
55

12 जनवरी 2026: वर्किंग डे के लिए बेस्ट डील

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1252 और IX 1049 फ्लाइट्स दोनों ₹4,499 में उपलब्ध हैं। एयर इंडिया AI 1870 फ्लाइट ₹4,610 में है।
  • इंडिगो 6E 5040 और स्पाइसजेट SG 719 फ्लाइट्स क्रमशः ₹5,069 और ₹5,199 में उपलब्ध हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई गई फ्लाइट टिकट की कीमतें makemytrip.com से ली गई हैं। टिकट की कीमतें समय, उपलब्धता और डिमांड के अनुसार बदल सकती हैं। टिकट बुक करने से पहले ऑफिशियल साइट्स पर जरूर चेक करें।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories