घरेलू वेज थाली 17% सस्ती, जानें कितनी कम हुई नॉनवेज थाली की कीमत

Published : Nov 09, 2025, 08:26 PM IST
veg nonveg thali

सार

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में वेज थाली 17% सस्ती होकर ₹27.8 और नॉनवेज थाली 12% घटकर ₹54.4 हुई। आलू, प्याज, टमाटर, दाल और चिकन के दामों में कमी से लागत घटी है। थाली की कीमत देशभर की औसत खाद्य लागत पर आधारित है।

नई दिल्ली। क्रिसिल के मंथली फूड प्लेट कॉस्ट इंडिकेटर के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में सालाना आधार पर घरेलू वेज थाली की एवरेज कीमत में 17% की कमी आई है और ये घटकर ₹27.8 रह गई है। पिछले साल यानी अक्टूबर-2024 में वेज थाली की कीमत 33.3 रुपए थी। क्रिसिल की रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर 2025 में वेज थाली की कीमत 28.1 रुपए थी। यानी पिछले एक महीने में ये करीब 1% सस्ती हुई है।

कितनी सस्ती हुई नॉनवेज थाली?

अक्टूबर 2025 में नॉनवेज थाली की औसतन कीमत भी सालाना आधार पर 12% सस्ती होकर 54.4 रुपए रह गई है। पिछले साल की समान अवधि में इसके दाम 61.6 रुपए थे। वहीं, मासिक आधार पर देखें तो सितंबर 2025 में नॉन-वेज थाली की कीमत 56 रुपए थी।

क्यों सस्ती हुई वेज थाली?

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने सब्जियों खासकर आलू, प्याज, टमाटर और दालों की कीमतें घटने का असर वेज थाली पर पड़ा है। सालाना आधार पर देखें तो टमाटर की कीमत औसतन 40%, आलू की 31% और प्याज की 51% तक कम हुई है। इसके अलावा दालें भी औसतन 17% तक सस्ती हुई हैं। वहीं, नॉनवेज थाली की बात करें तो चिकन की कीमतें कम होने की वजह से इसमें कमी देखने को मिल रही है। सालाना आधार पर चिकन 6% तक सस्ता हुआ है।

एक साल में कैसे कम-ज्यादा हुई वेज-नॉनवेज थाली की कीमतें

महीनावेज थाली की कीमतनॉनवेज थाली की कीमत
अक्टूबर 202433.361.6
नवंबर 202432.761.5
दिसंबर 202431.663.3
जनवरी 202428.760.6
फरवरी 202527.257.4
मार्च 202526.654.8
अप्रैल 202526.353.9
मई 202526.252.6
जून 202527.154.8
जुलाई 202528.153.5
अगस्त 202529.154.6
सितंबर 202528.156.0
अक्टूबर 202527.854.4

सोर्स- क्रिसिल

कैसे होती है थाली की एवरेज कॉस्ट की कैल्कुलेशन?

क्रिसिल ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में खाद्य पदार्थेां की मौजूदा कीमतों के आधार पर घर में थाली तैयार करने की औसत लागत की गणना की है।वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), दाल, चावल, दही और सलाद शामिल किया गया है, जबकि नॉनवेज थाली के लिए दाल की जगह चिकन को शामिल किया गया है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें