
VerSe Innovation FY25 Performance: भारत की लोकल लैंग्वेज टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और AI-ड्रिवन कंपनी वर्से इनोवेशन ने FY25 में धमाकेदार ग्रोथ दिखाई है। कंपनी ने न सिर्फ 88% सालाना रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की, बल्कि 20% EBITDA बर्न को भी कम किया। अब H2FY26 में ग्रुप लेवल पर प्रॉफिटेबिलिटी का टारगेट साफ नजर आ रहा है। NexVerse.ai, Dailyhunt Premium और Josh Audio Calling जैसी इनोवेशन ड्राइविंग पहलों से कंपनी ब्रेकईवन और प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने की राह पर है।
1. रेवेन्यू में जोरदार तेजी
ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 1,930 करोड़ रुपए हो गया। यह FY24 के 1,029 करोड़ से 88% ज्यादा की ग्रोथ है। कुल रेवेन्यू बढ़कर 2,071 करोड़ रुपए हो गया है, जो FY24 के 1,261 करोड़ से 64% अधिक है। अधिग्रहणों को छोड़कर ऑपरेशंस रेवेन्यू में 33% की बढ़ोतरी, जो 1,029 करोड़ से बढ़कर 1,373 करोड़ हो गया है।
2. कॉस्ट डिसिप्लिन: बर्न कम, मार्जिन सुधरा
EBITDA बर्न (नॉन-कैश खर्च को छोड़कर) 20% कम हुआ। यह FY24 के 920 करोड़ से, 738 करोड़ पर आ गया है। EBITDA मार्जिन 89% से सुधरकर 38% पर पहुंच गया है।
3. एफिशिएंसी में सुधार
कंपनी के ऑपरेशंस के कॉस्ट में गिरावट आई है। यह 112% से घटकर 77% हो गया है। सर्वर और सॉफ्टवेयर खर्च को छोड़कर कॉस्ट 83% से 56% पहुंच गया है। अन्य ऑपरेटिंग खर्च (नॉन-कैश को छोड़कर) 77% से 61% पर आ गया है।
| मैट्रिक (करोड़ रुपए) | FY24 | FY25 | % चेंज |
|---|---|---|---|
| कुल रेवेन्यू | 1,261 | 2,071 | +64% |
| ऑपरेशन रेवेन्यू | 1,029 | 1,930 | +88% |
| ऑपरेशन रेवेन्यू (अधिग्रहण को छोड़कर) | 1,029 | 1,373 | +33% |
| EBITDA % (नॉन-कैश खर्च को छोड़कर) | -89% | -38% | - |
| सर्विस कॉस्ट (% रेवेन्यू के) | 112% | 77% | - |
| सर्विस कॉस्ट (सर्वर और सॉफ्टवेयर खर्च को छोड़कर) | 83% | 56% | - |
| अन्य ऑपरेशन खर्च (नॉन-कैश को छोड़कर) | 77% | 61% | - |
वर्से इनोवेशन EBITDA पॉजिटिविटी के करीब है और उम्मीद है कि FY26 की दूसरी छमाही में समूह स्तर पर ब्रेकईवन और प्रॉफिट हासिल होगा। यह कंपनी की डिसिप्लिनेड एक्जीक्यूशन, AI-पावर्ड ऑटोमेशन, फिस्कल प्रूडेंस और सस्टेनेबल रेवेन्यू ग्रोथ का नतीजा है।
AI-पावर्ड मोनेटाइजेशन: NexVerse.ai एडटेक इंजन एडवर्टाइजर के ROI को बढ़ाता है और बड़े पैमाने पर डेटा इनसाइट्स देता है।
सब्सक्रिप्शन ग्रोथ: Dailyhunt Premium, Magzter के साथ, प्लेटफॉर्म को पेड और प्रीमियम कंटेंट तक ले जाता है।
कम्युनिटी और क्रिएटर एंगेजमेंट: Josh Audio Calling और VerSe Collab के जरिए यूज़र्स क्रिएटर्स से जुड़ सकते हैं और इंफ्लुएंसर मार्केटप्लेस का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
स्ट्रेटेजिक अधिग्रहण: Magzter और ValueLeaf का इंटीग्रेशन, नए वर्टिकल्स में स्केलिंग और B2B और कंज्यूमर मोनेटाइजेशन को बढ़ाता है।
VerSe Innovation मजबूत कैपिटल पोजीशन, प्लेटफॉर्म स्केलिंग की क्षमता और AI-इनोवेशन पर फोकस के साथ भारत की अगली डिजिटल ग्रोथ वेव में लीड करने के लिए तैयार है। कंपनी का टारगेट स्थायी और लॉन्ग टर्म में वैल्यू बनाना, लोकल लैंग्वेज कंटेंट, कॉमर्स और कम्युनिटी एंगेजमेंट को नए लेवल पर ले जाना है।
इसे भी पढ़ें- गुलकंद बनाओ, पैसे कमाओ! सरकारी सपोर्ट से शुरू करें बिजनेस, सिर्फ ₹1.5 लाख में
इसे भी पढ़ें- Business Idea: गेहूं से होगी जमकर कमाई, बस घर से शुरू करें ये काम
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News