कौन है ये दानी जिसने बांट दिए 10000 Cr, इस दौलत में बन जाएं 'मन्नत' जैसे 50 घर

Published : Nov 27, 2024, 02:04 PM IST
Warren buffet donation

सार

दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफेट ने 10,000 करोड़ रुपए दान में देकर 4 चैरिटी फाउंडेशन की मदद की। इस रकम से शाहरुख खान के 'मन्नत' जैसे 50 बंगले बड़े आराम से खरीदे जा सकते हैं।

Warren Buffet Charity: दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स और दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफे अक्सर अपनी दौलत चैरिटी में बांटते रहते हैं। 94 साल के बफे ने हाल ही में 1.1 अरब डॉलर यानी 10,000 करोड़ रुपये दान दिए हैं। ये रकम इतनी बड़ी है कि इसमें शाहरुख खान के आलीशान बंगले 'मन्नत' की तरह 50 बंगले खरीदे जा सकते हैं। बता दें कि मुंबई के बांद्रा बैंड स्टैंड में स्थित मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए आंकी गई है।

4 चैरिटी फाउंडेशन को बांटे 10 हजार करोड़ के शेयर

वॉरेन बफे ने 25 नवंबर को बफे फैमिली द्वारा संचालित किए जा रहे 4 अलग-अलग चैरिटी फाउंडेशन को ये दान देने का ऐलान किया है। उन्होंने 1.1 अरब डॉलर कीमत के बर्कशायर हैथवे के स्टॉक दान किए हैं। बता दें कि इसके एक शेयर की कीमत 478.56 डॉलर (करीब 40,600 रुपये) के आसपास है।

बफे के निधन के बाद किसे मिलेगी दौलत?

वॉरेन बफे ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने मरने के बाद अरबों की दौलत के उत्तराधिकार के बारे में भी बताया है। उन्होंने शेयरधारकों को बताया है कि बर्कशायर हैथवे के 1600 Class-A शेयरों को 24 लाख क्लास-B शेयरों में बदला जाएगा। इसके बाद इन्हें चारों फैमिली फाउंडेशनों में बांटा जाएगा। इन फैमिली फाउंडेशन के नाम सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन और नोवा फाउंडेशन हैं।

जानें किस फाउंडेशन को मिलेंगे कितने शेयर

वॉरेन बफे के मुताबिक, उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी सूसी के नाम पर बने सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 15,00000 शेयर देने का फैसला किया है। उनकी पत्नी का 2004 में निधन हो चुका है। इसके अलावा शेरवुड, हॉवर्ड जी. बफेट और नोवो फाउंडेशन तीनों को क्रमश: 3-3 लाख शेयर बांटे जाएंगे। वॉरेन बफेट ने कहा है कि उन्होंने अपनी वसीयत को भी अपडेट किया है, ताकि उनके निधन के बाद बची हुई 99.5% संपत्ति कैसे बांटना है, ये क्लियर रहे। बफेट के जाने के बाद ये संपत्ति उनके तीनों बच्चे संभालेंगे।

दुनिया के छठे सबसे अमीर हैं वॉरेन बफे

Forbes की रियलटाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक, वॉरेन बफे दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास कुल 149.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। वे गूगल के मालिक लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन से भी ज्यादा अमीर हैं। 28 अगस्त 2024 को वॉरेन बफे की कंपनी Berkshire Hathaway का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 84 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है।

ये भी देखें : 

खेलने-खाने की उम्र में खरीदे 3 शेयर बन गए पारस पत्थर, अब बंदा 84 लाख Cr का मालिक

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?