..तो पूरे देश में एक बराबर होंगे सोने के दाम, जानें क्या है वन नेशन वन गोल्ड पॉलिसी

Published : Jul 14, 2024, 03:25 PM IST
one nation one gold rate policy

सार

पूरे देश में सोने की अलग-अलग कीमतें होती हैं, जिससे ये कहीं सस्ता तो कहीं महंगा मिलता है। हालांकि, सरकार जल्द वन नेशन वन गोल्ड रेट पॉलिसी लाने जा रही है, जिसके बाद पूरे देश में सोने की कीमत एक समान होगी। 

One Nation One Gold Rate: अभी पूरे देश में सोने की अलग-अलग कीमतें होती हैं। इनमें राज्यों के टैक्स के अलावा और कई चीजें जुड़ी होती हैं, जिसके चलते हर एक स्टेट और शहर में Gold के दाम डिफरेंट होते हैं। हालांकि, जल्द पूरे देश में वन नेश वन रेट पॉलिसी लागू होने वाली है, जिसके बाद सभी जगह सोने के भाव समान होंगे। इसके लिए देशभर के तमाम बड़े ज्वैलर्स सहमत हो गए हैं।

जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने भी दिया समर्थन

सोने की समान कीमतों के लिए लाई जा रही One Nation One Rate पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल (GJC) ने भी समर्थन दिया है। इसका मकसद पूरे देश में सोने की एक समान कीमतें करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2024 में होने वाली बैठक में इस पर ऑफिशियल ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस पॉलिसी को लागू करने के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए गोल्ड इंडस्ट्री नई योजना बना रही है।

क्या है One Nationa One Gold Rate पॉलिसी?

ये केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित एक ऐसी योजना है, जिसका लक्ष्य पूरे देश में एक समान सोने की कीमतें लागू करना है। ये पॉलिसी लागू होने के बाद आप देश के किसी भी कोने चाहे चेन्नई हो या चंडीगढ़ में Gold खरीदेंगे तो उसकी कीमत एक बराबर होगी। इस पॉलिसी के तहत सरकार नेशनल बुलियन एक्सचेंज बनाएगी, जो सब जगह सोने की बराबर कीमतें तय करेगा और ज्वैलर्स इसी कीमत पर Gold बेचेंगे।

ONOR पॉलिसी लागू होने पर घट सकते हैं सोने के दाम

वन नेशन वन गोल्‍ड रेट पॉलिसी लागू होने से बाजार में ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी। सोने की कीमतों में डिफरेंस होने होने की वजह से इसकी कीमतों में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा अभी जो ज्वैलर्स सोना बेचने पर कई बार मनमानी कीमतें वसूलते हैं, उस पर भी लगाम लगेगी। बता दें कि पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 74000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

ये भी देखें : 

अंबानी की शादी में किस पर भड़कीं ऐश्वर्या राय, हाथ से किया कुछ ऐसा इशारा

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?