कौन हैं विवेक रामास्वामी जो लडेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव, 37 की उम्र में हैं अमेरिका के बड़े बिजनेसमैन

Published : Feb 22, 2023, 02:27 PM IST
Vivek Ramaswamy

सार

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। निक्की हेली के बाद विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के ऐसे दूसरे शख्स हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की दौड़ में शामिल हो चुके हैं।

Who is Vivek Ramaswamy: अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। निक्की हेली के बाद विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के ऐसे दूसरे शख्स हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। भारतीय मूल की निक्की हेली पहले ही राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं।

विवेक रामास्वामी ने इंटरव्यू में किया ऐलान :

विवेक रामास्वामी ने फॉक्स न्यूज पर टकर कार्लसन के साथ एक लाइव इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। वो रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल प्राइमरी में एंट्री करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी शख्स हैं। विवेक रामास्वामी ने इंटरव्यू में कहा- मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इस देश में उन आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो रहा हूं।

कौन हैं विवेक रामास्वामी?

- भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी रामास्वामी का जन्म 9 अगस्त, 1985 को अमेरिका के सिनसिनाटी में हुआ।

- हार्वर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी हेल्थकेयर और तकनीकी क्षेत्र के बड़े बिजनेसमैन होने के साथ ही एक लेखक भी हैं।

- 37 साल के रामास्वामी जब जब छोटे थे, तभी उनके माता-पिता केरल छोड़कर अमेरिका में जा बसे। उनके पेरेंट्स ओहियो में जनरल इलेक्ट्रिक (GE) कंपनी में काम करते थे।

- रामास्वामी ने 2014 में रोइवेंट साइंसेज (Roivant Sciences) की स्थापना की और 2015 और 2016 के सबसे बड़े बायोटेक आईपीओ का नेतृत्व किया है।

600 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति :

फोर्ब्स के मुताबिक, 2016 में विवेक रामास्वामी की कुल नेटवर्थ 600 मिलियन डॉलर थी। तब वे 40 साल से कम आयु के अमेरिका के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक थे। रामास्वामी की शादी ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी वेक्सनर मेडिकल सेंटर में असिस्टेंट प्रोफेसर अपूर्वा तिवारी रामास्वामी से हुई है। रामास्वामी वोक, इंक: इनसाइड कॉरपोरेट अमेरिकाज सोशल जस्टिस स्कैम के लेखक हैं।

दुनियाभर में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा :

बता दें कि भारतीय मूल की कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा है। अमेरिका में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भारतीय मूल के हैं।

ये भी देखें : 

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में भारी गिरावट, अमीरों की लिस्ट में फिसल कर इस नंबर पर पहुंचे गौतम अडाणी

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?