
बिजनेस डेस्क. आईटी कंपनी विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी ने दोनों बेटों को एक करोड़ शेयर गिफ्ट किए है। इसकी जानकारी विप्रो ने शेयर मार्केट को आज दी है। अजीम प्रेमजी ने बेटे रिशद और तारिक को लगभग 500 करोड़ रुपए के शेयर तोहफे में दिए हैं।
दोनों बेटों को 1 करोड़ शेयर गिफ्ट किए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेम जी ने विप्रो के चेयरमेन रिशद प्रेमजी को 51 लाख 15 हजार 90 शेयर दिए गए है। अजीम प्रेमजी के छोटे बेटे रिशद प्रेमजी को 51 लाख 15 हजार 90 शेयर इक्विटी स्टॉक गिफ्ट किए हैं। रिशद प्रेमजी विप्रो के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अजीज प्रेमजी ने दोनों बेटों को 1 करोड़ 2 लाख 30 हजार और 180 शेयर गिफ्ट किए हैं।
विप्रो ग्रुप की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अजीज प्रेम जी के पास
विप्रो ग्रुप की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 4.32% यानी 22 करोड़ 58 लाख 8 हजार 537 शेयर अजीम प्रेमजी के पास हैं। अजीम प्रेमजी पत्नी यासमीन के पास 0.01% शेयर है। तारिक और रिशद के पास 0.03% शेयर दोनों भाईयों के पाास हैं। शेयर की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 68.47% अजीम प्रेमजी के ट्रस्ट और फाउंडेशन के पास है।
विप्रो के शेयरों गिरावट
शेयर बाजार में 25 जनवरी को गिरावट देखी गई। ऐसे में विप्रो के शेयर भी 6 अंको से गिरावट के साथ 471.85 रुपए पर बंद हुए। पिछले पांच दिनों से विप्रो के शेयर में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें…
Bank Holidays: अगले 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कहां-कहां रहेगी छुट्टी?
India vs France : जानें किसकी अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत, कितनी आगे है?
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News