2 Antilia की कीमत के बराबर है दुनिया का सबसे महंगा बंगला, जानें किसका है यह घर?

Published : Apr 15, 2025, 10:06 PM ISTUpdated : Apr 16, 2025, 11:30 AM IST

World Most Expensive Bunglows: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के टॉप-15 धनी लोगों में होती है। उनके पास 'एंटीलिया' जैसा आलीशान घर है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर कहां और किसका है?

PREV
110
1- बकिंघम पैलेस

बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। ये ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II का शाही आवास है। 775 कमरों वाले इस घर की कीमत 4.9 बिलियन डॉलर यानी 42,140 करोड़ रुपए है।

210
2- एंटीलिया

एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा बंगला है। मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित मुकेश अंबानी के 27 मंजिला इस घर की कीमत 2 बिलियन डॉलर यानी 17,200 करोड़ रुपए है।

310
3- विला लिओपोल्डा

विला लिओपोल्डा दुनिया का तीसरा सबसे महंगा बंगला है। फ्रांस में स्थित ये आलीशान घर 80 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है, जिसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर यानी 6450 करोड़ रुपए है।

410
4- विला लेस सेडरस

विला लेस सेडरस दुनिया का चौथा सबसे महंगा बंगला है। सेंट जीन में 18000 स्कवेयर फीट में फैले इस घर की कीमत 450 मिलियन डॉलर यानी 3870 करोड़ रुपए है।

510
5- लेस पैलेस बुल्स

लेस पैलेस बुल्स दुनिया का पांचवा सबसे महंगा घर है। फ्रांस के कांस शहर में स्थित इस आलीशान घर की कीमत 420 मिलियन डॉलर यानी 3612 करोड़ रुपए है। इस घर में हिल साइड ग्राउंड पर 500 सीटों वाला एम्फीथिएटर भी मौजूद है।

610
6- द ओडियन टॉवर

द ओडियन टॉवर पेंटहाउस दुनिया का छठा सबसे महंगा घर है। मोनैको स्थित इस ऑलीशान घर की कीमत 330 मिलियन डॉलर यानी 2838 करोड़ रुपए है। ये आलीशान घर 38000 स्क्वेयर फीट में फैला है।

710
7- द होल्म

द होल्म दुनिया का सातवां सबसे महंगा घर है। लंदन स्थित इस घर की कीमत 300 मिलियन डॉलर यानी 2580 करोड़ रुपए है।

810
8- फोर फेयरफील्ड पोंड

फोर फेयरफील्ड पोंड दुनिया का आठवां सबसे महंगा घर है। न्यूयॉर्क स्थित ये घर अमेरिका के सबसे महंगे घरों में शुमार है। इसकी कीमत 250 मिलियन डॉलर यानी 2150 करोड़ रुपए है।

910
9- केसिंग्टन गार्डन्स पैलेस

केसिंग्टन गार्डन्स दुनिया का नौवां सबसे महंगा घर है। लंदन में बने इस आलीशान घर की कीमत 222 मिलियन डॉलर यानी 1909 करोड़ृ रुपए है। इस घर में स्पा, स्टीम शॉवर, सॉना बाथ जैसी मॉर्डन फैसेलिटीज मौजूद हैं।

1010
10- एलिसन हाउस

एलिसन हाउस दुनिया का 10वां सबसे महंगा घर है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित इस घर की कीमत 200 मिलियन डॉलर यानी 1720 करोड़ रुपए है। इस घर के मालिक Oracle के लैरी एलिसन हैं।

Recommended Stories