दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा फुसाइची पेगासस है, जिसे 2017 में जापानी अरबपति ने 622 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसकी कीमत में शाहरुख खान के 'मन्नत' जैसे 3 बंगले खरीदे जा सकते हैं। मई 2023 में इस घोड़े के निधन की खबर आई थी।

World Most Expensive Horse: घुड़सवारी दुनिया के सबसे महंगे, पुराने और मशहूर खेलों में से एक है। इस रेस में दौड़ने वाले घोड़े भी बेहद कीमती होते हैं। इनकी कीमत करोड़ों में होती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे महंगे घोड़े की कीमत कितनी होगी। बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे घोड़े की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसमें बड़े आराम से शाहरुख खान 'मन्नत' जैसे 3 बंगले खरीदे जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है दुनिया के सबसे महंगा घोड़े का नाम?

दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा फुसाइची पेगासस है। इसे 2017 में जापानी अरबपति फुसाओ सेकिगुची ने 7.5 करोड़ डॉलर (आज के हिसाब से करीब 622 करोड़ रुपये) में खरीदा था। फुसाइची पेगासस एक चैंपियन अमेरिकन थोरब्रेड रेसहॉर्स था, जिसने 2000 केंटकी डर्बी जीता था।

मई, 2023 में दुनिया के सबसे महंगे घोड़े का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे महंगे घोड़े फुसाइची पेगासस का मई, 2023 में निधन हो गया। उस वक्त उसकी उम्र 26 साल थी। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ जानकार कहते हैं कि ये घोड़ा अब भी जीवित है। बता दें कि रेस में दौड़ने वाले इस घोड़े ने अपने पूरे करियर में 20 लाख डॉलर (16.5 करोड़ रुपए) से ज्यादा की कमाई की।

सबसे महंगे घोड़े की कीमत में खरीद लेंगे मन्नत जैसे 3 बंगले

बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे हॉर्स फुसाइची पेगासस की कीमत 622 करोड़ रुपए थी। यानी इस कीमत में शाहरुख खान के आलीशान घर मन्नत की तरह 3 बंगले बड़े आराम से खरीदे जा सकते थे। मन्नत की अनुमानित कीमत करीब 200 करोड़ रुपए आंकी गई है। अमेरिकी नस्ल का ये घोड़ा अपनी तेज रफ्तार और कद-काठी के लिए जाना जाता था।

जानें किसके पास है दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घोड़ा

दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घोड़ा दुबई के शेख मोहम्मद इब्न राशिद अल मकतूम के पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हॉर्स की कीमत करीब 4 करोड़ डॉलर यानी 332 करोड़ रुपए है।

ये भी देखें :

आपके पास भी हैं Reliance के शेयर तो हो गई मौज, जानें क्यों और कैसे?