
बिजनेस डेस्क : एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी नेटवर्थ 447 अरब डॉलर पार हो गई है। दूर-दूर तक उनके आसपास भी कोई नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे अमीर फैमिली कौन है? ब्लूमबर्ग (Bloomberg) ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की है। जिनकी नेटवर्थ इस साल 34.5 लाख करोड़ बढ़ गई है। इस लिस्ट के टॉप 10 में भारत की सिर्फ एक अंबानी फैमिली (Ambani Family) ही है। जबकि टॉप 25 में स्त्री परिवार भी शामिल है। आइए जानते हैं टॉप पर कौन सी फैमिली काबिज है...
ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार, कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन फैमिली इस लिस्ट में नंबर-1 पोजिशन पर है। जिसकी कुल नेटवर्थ 36.7 लाख करोड़ रुपए है। पिछले साल यह फैमिली दूसरे नंबर पर थी। तब नेटवर्थ 14.6 लाख करोड़ रुपए कम थी। लिस्ट में दूसरे नंबर पर UAE और तीसरे नंबर पर कतर का शाही परिवार है। अंबानी फैमिली लिस्ट में 8वें और मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप-25 सबसे अमीर फैमिली की कुल संपत्ति की वैल्यू 211 लाख करोड़ रुपए है। 70% से ज्यादा फैमिली कई सालों से इस लिस्ट में शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
400 बिलियन डॉलर क्लब में अकेले एलन मस्क, जानिए उनकी सफलता की वजह
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News