
International Yoga Day 2025 : क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 10 मिनट का मेडिटेशन म्यूजिक बनाकर हर महीने 30,000 रुपए तक कमाए जा सकते हैं। आज कई क्रिएटर्स यही काम करके घर बैठे पैसे कमा रहे हैं। इसमें न किसी इंस्ट्रूमेंट की जरूरत पड़ती है और ना ही स्टूडियो या म्यूजिक ट्रेनिंग की। सिर्फ AI टूल्स की हेल्प से एकदम कमाल का प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं। इन दिनों मेडिटेशन म्यूजिक की डिमांड काफी ज्यादा है। इससे सिर्फ शांति ही नहीं साइलेंटली कमाई भी कर सकते हैं। आइए इस योगा डे (Yoga Day 2025) जानते हैं कैसे AI जेनरेटेड मेडिटेशन Playlist आपकी पैसिव इनकम का सोर्स बन सकता है?
AI टूल्स जैसे Soundraw, Beatoven, Aiva या Mubert की हेल्प से अब आप खुद बिना म्यूजिक सीखे साउंड्स, बीट्स और बेकग्राउंड ट्रैक्स बना सकते हैं, वो भी कुछ मिनटों में। इन साउंड्स को आप YouTube, Spotify या Gumroad पर प्लेलिस्ट (Playlist) की तरह बेच सकते हैं।
मेडिटेशन, योगा, फोकस म्यूजिक प्लेलिस्ट बनाएं। हर दिन 1 से 2 घंटे का एक वीडियो पोस्ट करें। 1000 सब्सक्राइबर प्लस 4000 घंटे वॉचटाइम मिलते ही Ads चालू हो जाएंगे। इससे महीने का 10-20 हजार रुपए कमा सकते हैं।
AI जेनरेटेज म्यूजिक को DistroKid या Tunecore से Spotify पर अपलोड करें। हर प्ले पर आपको पैसे मिलते हैं। इससे 5,000–15,000 रुपए महीना आ सकते हैं।
अपनी खुद की मेडिटेशन प्लेलिस्ट बनाकर 99 या 199 रुपए में बेचें। Canva से शानदार कवर डिजाइन बनाएं। इंस्टाग्राम या यूट्यूब शॉर्ट्स से प्रमोट करें। इससे महीने का 3 हजार से लेकर 10 हजार रुपए कमा सकते हैं।
आप चाहें तो मेडिटेशन ट्रैक (Meditation Track) के साथ बिल्कुल शांत वाला वॉयस ओवर जोड़ सकते हैं। इससे लोग जल्दी अटैक्ट होते हैं और आपके प्लेलिस्ट की डिमांड और कमाई दोनों बढ़ सकती है।
Canva- प्लेलिस्ट की कवर डिजाइन
Gumroad या Payhip- बेचने के लिए प्लेटफॉर्म
Soundraw.io- म्यूजिक टेम्प्लेट बनाता है
Mubert- ऑटो जेनरेटेड मेडिटेशन ट्रैक्स
Aiva.ai- रिलैक्सेशन और स्लीप म्यूजिक जेनरेट करता है
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News