ऑनलाइन सिल्वर शॉपिंग में फेक ज्वेलरी से कैसे बचें? 5 आसान ट्रिक्स

Published : Feb 27, 2026, 12:02 PM IST

Silver Jewelry Shopping Tips: सोचिए आप अपनी फेवरेट सिल्वर चेन या रिंग ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं और हाथ में आते ही पता चलता है कि वो फेक है। फेक ज्वेलरी आपको पैसों का बड़ा झटका दे सकती है, इसलिए ऑनलाइन सिल्वर शॉपिंग करते समय 5 ट्रिक्स जरूर अपनाएं।

PREV
15

रियल सिल्वर की पहचान करें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमेशा यह चेक करें कि जिस ज्वेलरी की आप तलाश कर रहे हैं, वह असली सिल्वर से बनी है या नहीं। ज्यादातर भरोसेमंद साइट्स 925 स्टैम्प (Sterling Silver) के साथ प्रोडक्ट की फोटो और डिटेल्स देती हैं। अगर स्टैम्प की जानकारी नहीं है या प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में साफ नहीं है, तो समझ जाइए कि यह ज्वेलरी फेक हो सकती है।

25

रिव्यू और रेटिंग्स पर ध्यान दें

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग करते समय प्रोडक्ट रिव्यू और रेटिंग्स हमेशा ध्यान से पढ़ें। असली खरीददारों के एक्सपीरिएंस आपको बताते हैं कि ज्वेलरी असली है या नहीं। अगर ज्यादातर रिव्यू में शिकायत है कि ज्वेलरी जल्दी काली पड़ जाती है या क्वॉलिटी खराब है, तो इसे खरीदने से बचें।

35

रिटर्न और वारंटी पॉलिसी चेक करें

असली और भरोसेमंद सिल्वर ज्वेलरी की ऑनलाइन शॉपिंग में रिटर्न और वारंटी पॉलिसी हमेशा दी जाती है। अगर शॉपिंग साइट रिटर्न या रिप्लेसमेंट की सुविधा नहीं देती, तो यह एक अलर्ट साइन हो सकती है। हमेशा ऐसी साइट से ही शॉपिंग करें, जो ट्रस्टेड और वैरिफाइड हों।

45

कीमत देखकर ही फैसला करें

सिल्वर ज्वेलरी की कीमत भी उसकी असली पहचान में मदद करती है। अगर कोई ऑफर या डिस्काउंट सामान्य नहीं है, तो सावधान रहें। असली सिल्वर कभी बहुत सस्ता नहीं मिलता है। इसलिए, सही रेट और ऑफर को कंपैयर करना बेहद जरूरी है।

55

सर्टिफाइड ब्रांड और शॉप्स पर भरोसा करें

ऑनलाइन खरीदारी के लिए हमेशा प्रमाणित और फेमस ब्रांड या शॉप्स को ही चुनें। यह सुनिश्चित करता है कि ज्वेलरी रियल और अच्छी क्वॉलिटी की है। इसके साथ ही ब्रांड्स अक्सर असली सिल्वर के प्रमाण के लिए सर्टिफिकेट भी देते हैं, जो आपके निवेश और पैसों की सुरक्षा करता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories