MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Fake Loan Alert! आपके नाम तो नहीं चल रहा कोई छुपा लोन? सिर्फ 2 मिनट में ऐसे चेक करें

Fake Loan Alert! आपके नाम तो नहीं चल रहा कोई छुपा लोन? सिर्फ 2 मिनट में ऐसे चेक करें

Hidden Loans Check Process: क्या आपके नाम पर कोई अनजान लोन चल रहा है, जिसकी जानकारी आपको है ही नहीं? इससे बेवजह आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अच्छी बात यह है कि इसे चेक करना बहुत आसान है। जानिए पूरी प्रॉसेस...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 20 2026, 01:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

अपना क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखें

आपके नाम पर कितने लोन जुड़े हैं, यह जानने का सबसे भरोसेमंद तरीका आपका क्रेडिट रिपोर्ट है। भारत में क्रेडिट रिपोर्ट तैयार करने का काम TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसी एजेंसियां करती हैं। इनकी रिपोर्ट में आपके सभी चालू और बंद लोन, क्रेडिट कार्ड, EMI रिकॉर्ड और क्रेडिट स्कोर की पूरी जानकारी होती है। साल में कम से कम एक बार अपना क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखें। अगर उसमें कोई ऐसा लोन दिखे जिसे आपने कभी नहीं लिया, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। छोटी सी गलत एंट्री भी आपके स्कोर को नीचे गिरा सकती है और आगे लोन मिलने में परेशानी खड़ी कर सकती है।

26
Image Credit : ChatGPT

बैंक अकाउंट और SMS अलर्ट को नजरअंदाज न करें

ज्यादातर लोन की EMI सीधे बैंक अकाउंट से कटती है, इसलिए समय-समय पर अपना बैंक स्टेटमेंट ध्यान से देखें। अगर किसी अनजान कंपनी के नाम से पैसे कट रहे हों या कोई अजीब EMI दिखे, तो इसे हल्के में न लें। यह किसी फर्जी लोन का संकेत भी हो सकता है। बैंक और फाइनेंस कंपनियां लोन मंजूर होने या EMI की तारीख आने पर SMS और ईमेल भेजती हैं। कई लोग इन मैसेज को पढ़े बिना डिलीट कर देते हैं, जबकि यही मैसेज समय पर चेतावनी दे सकते हैं। अगर कोई ऐसा मैसेज आए जो आपने समझा नहीं, तो तुरंत चेक करें।

Related Articles

Related image1
Personal Loan लेने वाले की अगर मौत हो जाए तो कर्ज कौन चुकाएगा?
Related image2
Personal Loan जल्दी कैसे खत्म करें? EMI बढ़ाए बिना ब्याज बचाने के स्मार्ट तरीके
36
Image Credit : Asianet News

नेट बैंकिंग और लोन पोर्टल में लॉग-इन करें

अगर आपने पहले कभी किसी बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन लिया है, तो उनके नेटबैंकिंग पोर्टल या मोबाइल ऐप में लॉग-इन करके लोन सेक्शन जरूर देखें। वहां आपको साफ-साफ दिख जाएगा कि आपके नाम पर कौन-कौन से लोन एक्टिव हैं और कितनी EMI बाकी है। अगर वहां कोई ऐसा लोन नजर आए जो आपको याद नहीं, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और लिखित में जानकारी मांगें।

46
Image Credit : Getty

कंफ्यूजन हो तो बैंक ब्रांच जाएं

अगर क्रेडिट रिपोर्ट में कोई एंट्री समझ नहीं आ रही या शक हो रहा है, तो सीधे बैंक में जाकर बात करना बेहतर होता है। अपने साथ आधार और पैन जैसे पहचान पत्र जरूर ले जाएं। बैंक अधिकारी यह जांच कर सकते हैं कि लोन वाकई आपके नाम से है या रिपोर्टिंग में कोई गलती हुई है। जरूरत हो तो लिखित एक्प्लेनेशन जरूर लें, ताकि आगे कोई समस्या न आए।

56
Image Credit : Getty

फर्जी लोन मिले तो तुरंत शिकायत करें

अगर आपको पक्का लग जाए कि लोन आपने नहीं लिया, तो देर न करें। तुरंत संबंधित क्रेडिट ब्यूरो में विवाद दर्ज करें और उस बैंक या फाइनेंस कंपनी को लिखित शिकायत भेजें। पहचान की चोरी का मामला हो तो पुलिस में शिकायत करना भी जरूरी हो सकता है। जितनी जल्दी आप कदम उठाएंगे, उतना ही आपका क्रेडिट स्कोर सेफ रहेगा।

66
Image Credit : Getty

क्यों जरूरी है नियमित जांच?

आपका क्रेडिट रिपोर्ट आपके फाइनेंशियल रिकॉर्ड की तरह होता है। अगर इसमें कोई गलत लोन जुड़ गया, तो फ्यूचर में होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कत आ सकती है। थोड़ा सा समय निकालकर साल में एक बार जांच कर लेने से आप बड़ी परेशानी और मानसिक तनाव से बच सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
New Business Idea: सिर्फ 3 लाख निवेश और हर महीने 3 लाख की कमाई, जानिए कैसे
Recommended image2
Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान टेंशन से सोने-चांदी में आग! जानें टॉप-10 शहरों में ताजा भाव
Recommended image3
Top Gainers Today: जैकपॉट बने ये 5 स्टॉक्स, रिटर्न देख खुश हो जाएंगे!
Recommended image4
DA Hike News: होली से पहले 2% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, मार्च के 1st वीक में मिलेगी गुड न्यूज!
Recommended image5
AI के दौर में भी सेफ! ये 5 बिजनेस कभी आउटडेटेड नहीं होंगे, पैसा भी छापेंगे
Related Stories
Recommended image1
Personal Loan लेने वाले की अगर मौत हो जाए तो कर्ज कौन चुकाएगा?
Recommended image2
Personal Loan जल्दी कैसे खत्म करें? EMI बढ़ाए बिना ब्याज बचाने के स्मार्ट तरीके
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved